साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सुपरस्टार जल्द ही फिल्म फिल्म से 'द ग्रे मैन' से हॉलीवुड में एंट्री करने जा रह हैं। अभिनेता की इस फिल्म के बाद से ही उनके फैंस बेसब्री इस फिल्म का इंतजार करे रहे हैं। फिल्म के लिए बेताब प्रशंसकों के लिए नेटफ्लिक्स ने सोमवार को फिल्म के प्रमुख चार सितारों के पोस्टर का अनावरण किया।
The Gray Man: धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ‘द ग्रे मैन’ का ट्रेलर
साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सुपरस्टार जल्द ही फिल्म फिल्म से द ग्रे मैन से हॉलीवुड में एंट्री करने जा रह हैं।
नेटफ्लिक्स ने धनुष, रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस और एना डी अरमास के कैरेक्टर पोस्टर का अनावरण कर फिल्म में प्रशंसकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने धनुष के चरित्र को 'घातक शक्ति' बताया तो वहीं रयान गोसलिंग का किरदार अनकैचेबल होगा। फिल्म में क्रिस इवांस को 'द अनस्टॉपेबल' और एना डे अरमास का किरदार 'द अनट्रेसेबल' होगा।
फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर को जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म द ग्रे मैन का ट्रेलर कल यानी 24 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आने के बाद अब दर्शक प्रशंसक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की एक झलक पाने के लिए काफी उत्सुक हैं।
नेटफ्लिक्स ने इससे पहले फिल्म के कलाकारों का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जिसमें धनुष एक सूट में नजर आ रहे थे। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर की गई फोटो में धनुष एक कार के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। फिल्म से सामने आए अभिनेता धनुष के फर्स्ट लुक को देख फैंस बेहद खुश और रोमांचिक नजर आए थे।
View this post on Instagram
द ग्रे मैन नामक एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है।
कमेंट
कमेंट X