फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के बाद अब इस सितारे ने बनाई शो से दूरी, सामने आई ये बड़ी वजह

Tue, 06 Sep 2022 04:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 04:56 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस हफ्ते से शुरू होने वाले इस शो में जहां कुछ पुराने चेहरे फिर नजर आने वाले हैं, तो वहीं कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: After Krishna Abhishek now bharti singh also left the show due to this big reason
कपिल शर्मा और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस हफ्ते से शुरू होने वाले इस शो में जहां कुछ पुराने चेहरे फिर नजर आने वाले हैं, तो वहीं कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। बीते कुछ समय से इस शो के कई अहम कलाकार इसे छोड़ कर जा चुके हैं। हाल ही  में शो शुरू होने की जानकारी सामने आते ही कृष्णा अभिषेक के इसे छोड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसी बीच अब एक कलाकार से इस शो से अलग होने की जानकारी सामने आई है। 

The Kapil Sharma Show: After Krishna Abhishek now bharti singh also left the show due to this big reason
कपिल शर्मा, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अब कपिल के इस शो से दूरी बना ली है। ऐसे में द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में भारती को ना देख उनके फैंस काफी निराश होंगे। लेकिन अब सभी के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर भारती से शो के नए सीजन से दूरी क्यों बना ली है। इस सवाल का जवाब खुद भारती ने दिया है। उन्होंने शो से दूरी बनाने की वजह फैंस के साथ साझा की है। मीडिया के साथ हुई बातचीत में भारती ने बताया कि वह पहले से ही एक शो को होस्ट कर रही हैं, जो अभी और लंबा चलेगा। 

The Kapil Sharma Show: After Krishna Abhishek now bharti singh also left the show due to this big reason
कपिल शर्मा, भारती सिंह

भारती ने बताया कि मैंने सा रे गा मा पा को कमिटमेंट दे दी थी, लेकिन अगर सा रे गा मा शो और द कपिल शर्मा शो का टाइम क्लैश नहीं हुआ ना तो आप बीच-बीच में मुझे शो में देख सकेंगे। इस दौरान भारती ने यह भी कहा कि अब मैं एक मां भी हूं, इसलिए मुझे हर शो में देखने की आदत ना डालें, लेकिन बीच-बीच में मैं आपको नजर आती रहूंगी। भारती की यह बात सुन जहां कुछ लोग खुश होंगे तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इससे थोड़े निराश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: After Krishna Abhishek now bharti singh also left the show due to this big reason
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें द कपिल शर्मा शो की तो मेकर्स ने इस शो के नए सीजन की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। दर्शकों  का पसंदीदा यह शो 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। दर्शक इस शो को रात 9ः30 बजे से अपने टीवी पर देख सकेंगे। इस बार जहां कृष्णा अभिषेक शो का हिस्सा नहीं रहेंगे तो वहीं दूसरी तरफ शो के कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा नए सीजन में सुमोना, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर आदि भी दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed