प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी कमबैक फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सलमान खान की 'भारत' छोड़ने के बाद उन्होंने 'द स्काई इज पिंक' का एलान किया था। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने कोई कसर नहीं छोड़ी और अमेरिका से 15 दिन के लिए भारत भी आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक का रिएक्शन बहुत उत्साहजनक नहीं है।
वीकेंड का फायदा नहीं उठा पाई 'द स्काई इज पिंक', ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' 12वें दिन भी छाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द स्काई इज पिंक' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए। धीमी शुरुआत के बाद माना जा रहा था कि वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है लेकिन यहां भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़ और शनिवार को चार करोड़ की कमाई की है। दोनों दिनों के आकंड़ों के बाद अनुमान है कि रविवार को भी फिल्म के आंकड़े चार-पांच करोड़ हैं। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने करीब 11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी बनी हैं। फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जायरा वसीम इस कपल की बेटी का रोल कर रही हैं।
'द स्काई इज पिंक' के मुकाबले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने 12वें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया। रविवार को छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म करीब 14 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। इस तरह 'वॉर' ने 12 दिन में 271 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
रीवा की राजकुमारी हैं ये अभिनेत्री, मंत्री के बेटे के साथ आज करेंगी शाही अंदाज में शादी