{"_id":"5a2d0d224f1c1b96698b833b","slug":"this-old-interview-of-anushka-sharma-on-marriage-revealing-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का ने पहले ही दे दिया था शादी का इशारा, ये है उनका 'इटली कनेक्शन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का ने पहले ही दे दिया था शादी का इशारा, ये है उनका 'इटली कनेक्शन'
Sun, 10 Dec 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 10 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चाओं की माने तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अगले एक-दो हफ्तों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इटली में एक बेहद निजी समारोह में चुनिंदा लोगों के बीच ये लव बर्ड एक दूजे का होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसी खबरों के बीच अनुष्का अपने परिवारवालों के साथ इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
2 of 5
सूत्रों की मानें तो विराट कोहली ने शादी में ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है। इस पूरे गहमागहमी के बीच हमारे हाथ अनुष्का शर्मा का एक इंटरव्यू हाथ लगा है। इस पुराने इंटरव्यू में अनुष्का खुलकर विराट के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में बात करती नजर आती हैं।
3 of 5
- फोटो : self
अनुष्का कहती हैं कि, 'दूसरों की तरह मैं भी एक आम इंसान ही हूं और हमेशा एक सादा जीवन जीना चाहती थी। हर लड़की की हसरत होती है कि वो शादी करे, उसका भी घर बसे। शादी कोई मजाक नहीं। दो लोगों को साथ में जिंदगी बसानी होती है, जब मैं मानसिक रूप से तैयार हो जाउंगी उस दिन शादी भी कर लूंगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का से जब ये पूछा गया था कि आपके मॉम-डैड शादी के बारे में क्या कहते हैं तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से उन्हें प्रगतिशील विचारों वाला बताया था। आगे अनुष्का ने कहा कि वो जरूर छोटी जगह से आते हैं लेकिन सोच बड़ी है। मेरे घरवालों ने आज तक मुझसे शादी के बारे में नहीं कहा। घरवालों को मुझपर पूरा भरोसा है कि मैं जो सोचूंगी और करूंगी वो बेहतर ही होगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का ने शादी को हौवा बनाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि शादी होने के बाद इंसान दूसरे ग्रह का निवासी नहीं हो जाता तो इसमें इतनी हाय-तौबा क्यों? अनुष्का ने शादी के बाद भी इंडस्ट्री में काम करते रहने की बात कही थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी चुपके से आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में ही सात फेरे लिए थे। ये दोनों बातें अनुष्का विराट के मामले में फिट बैठती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।