{"_id":"5a829e954f1c1b641f8b5626","slug":"this-valentines-dilip-kumar-and-saira-banu-love-story-can-make-anyone-to-fall-in-love-all-over-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentines Special: अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार पर आया था सायरा बानो का दिल, ऐसे रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Valentines Special: अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार पर आया था सायरा बानो का दिल, ऐसे रचाई थी शादी
Tue, 13 Feb 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dilip kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, यह न तो उम्र देखता है और न ही जाति या धर्म का बंधन। इसमें तो बस दो दिल एक-दूसरे को इतना चाहने लगते हैं कि जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं। वैलेन्टाइन वीक के मौके पर अगर दिलीप साहब और सायरा बानो के प्यार का जिक्र न हो तो यह वैलेन्टाइन अधूरा है। आइए बॉलीवुड की किताब के कुछ पन्ने पलटते हैं और गुजरे जमाने के इस मशहूर किस्से के बारे में जानते हैं...
2 of 6
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के ऐलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
3 of 6
12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
dilip kumar
दिलीप कुमार ने अपने और सायरा की उम्र के फासले को देखते हुए उनसे कह दिया था कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो! इसके बाद भी सायरा पीछे नहीं हटी। दिलीप साहब के प्यार मे ंसायरा इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने दिलीप कुमार को एम्प्रेस करने के लिए उर्दू और पार्सियन तक सीखा। उन्होंने दिलीप साहब की पसंद और नापसंद के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
5 of 6
dilip kumar
सायरा के प्यार को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनसे शादी कर ली। दोनों ने कई मुश्किलों का सामना भी किया। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों साथ खड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।