{"_id":"61304c548ebc3e0b145af7ab","slug":"throwback-incident-when-rumour-of-fardeen-khan-and-shahid-kapoor-ugly-fighting-for-kareena-was-all-over-the-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब करीना को लेकर फरदीन से लड़ पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने कहा था- वो अभी बच्चा है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब करीना को लेकर फरदीन से लड़ पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने कहा था- वो अभी बच्चा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में जितनी फिल्में नहीं बनतीं उससे ज्यादा तो फिल्म बनाते समय किस्से बन जाते हैं। अक्सर फिल्मी सेट से ऐसी ऐसी बातें सामने आती हैं जो फैंस को काफी हैरान भी करती हैं और दिलचस्प भी लगती हैं। आज के सोशल मीडिया के समय में तो फिल्म बनने से लेकर सेट की गॉसिप तक सारी बातें फौरन पता चल जाती हैं लेकिन जब सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के बीच नहीं था उस दौरान हुए कई किस्से ऐसे हैं जिनसे शायद आज के बहुत से फैंस अनजान होंगे।
जब फिदा के सेट पर लड़ पड़े थे फरदीन-शाहिद
ऐसा ही एक किस्सा उस वक्त से जुड़ा हुआ है जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्यार के चर्चे बॉलीवुड में जोरों पर थे। आज भले ही करीना सैफ की पत्नी हों और शाहिद मीरा के पति हों लेकिन एक समय वो भी था जब दोनों बॉलीवुड के सबसे हॉट लव बर्ड माने जाते थे। करीना शाहिद को लेकर पजेसिव थीं तो वहीं शाहिद भी करीना को किसी और के करीब देखना पसंद नहीं करते थे। ऐसे में खबरें आई थीं कि फिल्म 'फिदा' के सेट पर शाहिद की करीना को लेकर फरदीन खान से लड़ाई हो गई थी।
2 of 5
फिदा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
केन घोष की फिल्म फिदा में शाहिद करीना के साथ फरदीन को कास्ट किया गया था। बताते हैं कि सेट पर फरदीन का रहना शाहिद को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। दरअसल इससे पहले फिल्म देव में करीना और फरदीन ने काफी लंबा किसिंग सीन दिया था और इसे लेकर शाहिद पहले से काफी परेशान थे।
3 of 5
फरदीन खान, शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां तक कि कुछ लोगों का कहना था कि करीना को लेकर शाहिद इतने पजेसिव हो गए थे कि सेट पर फरदीन संग उनकी बहुत बुरी तरह से लड़ाई हो गई थी। हालांकि दोनों ही अभिनेताओं ने इस खबर को मानने से इनकार कर दिया था। वहीं एक इंटरव्यू में फरदीन ने जो बातें कही थीं उससे पता चला था कि दोनों ही अभिनेता एक दूसरे को खास पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने उस समय एक साइट को दिए इंटरव्यू में कहा था हां ये सच है कि मैं और शाहिद एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं। हम जल्दी एक दूसरे से घुलमिल नहीं पाते लेकिन ये कोई इतनी बड़ी लड़ाई नही थीं। मैंने ये भी सुना था कि वो मेरे बारे में पीठ पीछे गलत बातें कर रहा था। उसके अंदर बचपना है, उसे थोड़ी समस्या है और मैंने उससे कहा है कि मेरे बारे में बातें ना करे'।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान, फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना को लेकर फरदीन ने कहा था कि, 'मैं और करीना बस दोस्त हैं। हम ज्यादा समय साथ बिताते हैं तो हमारा बॉन्ड मजबूत हो गया है लेकिन ये उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है'। बता दें कि फिल्म में करीना ने फरदीन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था जो शाहिद से प्यार का नाटक करती है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।