आमिर खान सदमे में हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' उनके करियर की दूसरी सबसे फ्लॉप फिल्म बनने की कगार पर है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' पांच दिनों में अपनी लागत का 30 फीसदी तक कमाने में नाकाम रही। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म सोमवार तक केवल 45.83 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने का ट्रेंड खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं केआरके भी लगातार आमिर खान पर निशान साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर खान को एक बार फिर ट्रोल किया है।
KRK on Aamir Khan: केआरके का बड़ा दावा- एक साल तक सदमे में रहेंगे आमिर खान, बोले- फिर पांच साल बाद...
केआरके ने लिखा..
केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, 'आमिर खान लगातार 2 सबसे बड़ी फ्लॉप - 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' देने के बाद कम से कम एक साल तक सदमे में रहेंगे। फिर उन्हें यह तय करने में कम से कम एक साल का समय लगेगा कि उन्हें आगे कौन सी फिल्म करनी चाहिए। फिर उस फिल्म को पूरा करने में उन्हें 3 साल लगेंगे। और इन 5 सालों के बाद लोग उन्हें देखना पसंद नहीं करेंगे।'
Aamir Khan will remain in shock for at least one year for 2 biggest flops #TOH and #LSC in a row. Then he will take at least one year to decide which film he should do next. Then he will take 3 years to complete that film. And after these 5 years People will not like to see him.
— KRK (@kamaalrkhan) August 16, 2022
आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप
बता दें कि 2018 में आई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। 310 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर में सिर्फ 176.43 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। बता दें कि आमिर खान के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे।
| लाल सिंह चड्ढा | कलेक्शन |
| पहले दिन | 11.7 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 7.26 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 9 करोड़ रुपये |
| चाैथा दिन | 10 करोड़ रुपये |
| पांचवा दिन | 7.50 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 45.46 करोड़ रुपये |