{"_id":"5e1d85848ebc3e87e4331c48","slug":"varun-dhawan-new-look-mr-lele-here-see-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले यूं दिखते थे वरुण धवन, लंबे बालों और चश्मे में देख खा जाएंगे धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले यूं दिखते थे वरुण धवन, लंबे बालों और चश्मे में देख खा जाएंगे धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता वरुण धवन की अगली फिल्म का एलान हो गया है। करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'मिस्टर लेले' में वरुण धवन नजर आएंगे। मिस्टर लेले का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में वरुण धवन के सिक्स पैक एब्स दिख रहे हैं। अभी भले ही वरुण धवन के सिक्स पैक हैं लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें तो उनका लुक बिल्कुल ही अलग था।
2 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
अब वरुण धवन की इस तस्वीर को देखिए जिसमें वो चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। चेक शर्ट पहने वरुण को देख ऐसा लग रहा है ये तस्वीर उनके कॉलेज के दिनों की है। उनके हाथ में एक कुत्ते को भी देखा जा सकता है।
3 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण धवन की ये तस्वीर उस वक्त की है जब उनके पिता डेविड धवन एक टीवी शो में पहुंचे थे। जहां अपने पिता के साथ वरुण धवन भी थोड़ी देर के लिए मंच पर आए थे। इस दौरान भी वरुण धवन ने चश्मा लगा रखा है। उनका ये लुक अभी के लुक से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उनके बड़े भाई रोहित भी फिल्में निर्देशित करते हैं। वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वरुण ने करण जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म की। वो शाहरुख और काजोल स्टारर फिल्म 'माई नेम इज खान' (2010) में सहायक निर्देशक थे। साल 2012 में मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया।
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan and david dhawan
- फोटो : file photo
वरुण धवन ने अपने अब तक के करियर में कुल 13 फिल्में की हैं। उन्होंने 'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', 'जुड़वा 2' और 'अक्टूबर' जैसी फिल्मों में अभिनय से खूब तारीफें बटोरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।