{"_id":"5d6608708ebc3e015e1b4ad5","slug":"vicky-kaushal-and-nora-fatehi-song-pachtaoge-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकी कौशल ने जब नोरा फतेही को कहा-'पछताओगे' तो सुपरहिट हुआ वीडियो और मिली सक्सेस पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विकी कौशल ने जब नोरा फतेही को कहा-'पछताओगे' तो सुपरहिट हुआ वीडियो और मिली सक्सेस पार्टी
Wed, 28 Aug 2019 12:45 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता विकी कौशल ने डिजिटल दुनिया में भी धमाल कर दिया है। विकी का पहला म्यूजिक वीडियो पछताओगे यूट्यूब पर सुपरहिट हो गया है। रिलीज के तीन दिन में ही साढ़े तीन करोड़ व्यूज पाने वाले इस वीडियो की सक्सेस पार्टी में विकी कौशल चहकते हुए नजर आए।
vicky kaushal
- फोटो : social media
देशभक्त हीरो के तौर पर फिल्म 'उरी द सर्जिकल' में दिखे विकी कौशल का ये वीडियो अपने म्यूजिक के अलावा अपने कॉन्सेप्ट के लिए भी तारीफें बटोर रहा है। डिनर टेबल पर मोबाइल मैसेजेस से शुरू होने वाली म्यूजिक वीडियो की इस कहानी में विकी का रूप बेहद रूमानी है और उनका किरदार प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।
vicky kaushal
- फोटो : social media
विकी कौशल की इस नई कोशिश में उन्हें साथ मिला है, नोरा फतेही का। म्यूजिक सिंगल पछताओगे को बी प्राक ने कंपोज किया है और इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। निर्देशक अरविंद खैरा ने इस म्यूजिक वीडियो में प्यार और विश्वासघात के जज्बात दिखाए।
'द कपिल शर्मा शो' में विकी-नोरा की मस्ती, जानें क्यों एक्ट्रेस बोली- मैं चाहती थी सब मुझे बहनजी कहें
'द कपिल शर्मा शो' में विकी-नोरा की मस्ती, जानें क्यों एक्ट्रेस बोली- मैं चाहती थी सब मुझे बहनजी कहें
विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : amar ujala
वीडियो की पूरी शूटिंग शिमला की खूबसूरत वादियों और गलियों में की गयी है। पछताओगे की सक्सेस पार्टी में टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार भी नजर आए। विकी कौशल जहां कैजुलअ लुक में दिखे वहीं नोरा फतेही पिंक कलर की ड्रेस में काफी बिंदास और खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
Vicky Kaushal
- फोटो : Social Media
भूषण कुमार ने इस कामयाबी के लिए विकी और नोरा की बढ़ती शोहरत को भी क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि बड़े सितारों के साथ टी सीरीज आगे भी म्यूजिक वीडियो बनाती रहेगी।