फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय की 'विवेगम' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, कुछ यूं टूटे रिकॉर्ड

Thu, 31 Aug 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 31 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Vivegam Box Office Collection: Vivek Oberoi and Ajith's movie continues good run
पोस्टर
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार और बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'विवेगम' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया धमाका कर रही है। ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो चेन्नई के बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। इस फिल्म में अजीत कुमार के साथ ही काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय भी लीडिंग रोल में हैं। आगे की स्लाइड में जानें, बॉक्स ऑफिस की जंग में कितना आगे निकली 'विवेगम'...
Vivegam Box Office Collection: Vivek Oberoi and Ajith's movie continues good run
विवेगम पोस्टर
अजीत कुमार 'थाला' की इंटरनेशनल स्पाई वाले एक्शन रोल ने 'विवेगम' को बॉक्स ऑफिस के हरेक रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की है। इस फिल्म ने अपने रिलीज होने के महज 4 दिनों मे ंही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। यही नहीं, चेन्नई के बॉक्स ऑफिस पर तो 'विवेगम' ने 'बाहुबली-2' को भी पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ एक शहर चेन्नई में ही विवेगम 7.15 करोड़ कमा चुकी है। ये कमाई 6 दिनों की है। आगे पढ़ें, किस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है 'विवेगम'...
Vivegam Box Office Collection: Vivek Oberoi and Ajith's movie continues good run
Vivegam
तमिल फिल्म 'विवेगम' ने अमेरिका और ब्रिटेन में कमाई के सारे रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं। अमेरिका में 'विवेगम' 3 करोड़ से अधिक कमा चुकी है, यो यूके में ये आंकड़ा 1.12 करोड़ को पार कर गई। ये जानकारी ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने दी है।

‘विवेगम’ ने ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, नहीं टिका ‘जेंटलमैन’, टूटे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivegam Box Office Collection: Vivek Oberoi and Ajith's movie continues good run
vivegam
इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी बजट की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से ढेर हुई है, तो तमिल फिल्म 'विवेगम और तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' गजब की कमाई कर रही हैं। 'विवेगम' का बजट 100 करोड़ से ऊपर का है और ये फिल्म पूरी दुनिया में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। आगे जानें कुछ और दिलचस्प आंकड़े...
विज्ञापन
Vivegam Box Office Collection: Vivek Oberoi and Ajith's movie continues good run
विवेगम vs बाहुबली 2
सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘विवेगम’ ने फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘बाहुबली-2’ को भी पछाड़ दिया। गणेश चतुर्थी के खास वीकेंड पर तमिल फिल्म ‘विवेगम’ पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस गई। दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में इस फिल्म को दर्जनभर सिनेमाहाल भी नहीं मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed