फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan Angry: वो मौके जब गुस्से में फट पड़ीं जया बच्चन, कभी भाजपा को दिया श्राप तो कभी अपने ही कार्यकर्ता को मारा धक्का

Tue, 21 Dec 2021 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Why is Jaya Bachchan always angry? 5 times when Jaya Bachchan made headlines for her angry reaction
जया बच्चन का गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जया बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जया ने 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड्डी’ से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। कुछ समय फिल्में करने के बाद जया ने राजनीति का रुख कर लिया। वह समाजवादी पार्टी से सांसद भी हैं। जया के बारे में अक्सर यह खबरें सामने आती हैं कि उन्होंने कभी भाजपा सांसदों पर अपना गुस्सा निकाला तो कभी फोटो ले रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं। हर कोई जानता है कि जया बच्चन अपने गुस्से से काफी फेमस है। उन्हें तस्वीरें खिचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो गुस्सा होते देखा गया है। बीते रोज भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीते रोज राज्यसभा में सरकार पर जया बच्चन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। तो चलिए हम आपको बताते हैं वो मौके जब जया बच्चन ने सभी के सामने अपना गुस्सा उतारा....

Why is Jaya Bachchan always angry? 5 times when Jaya Bachchan made headlines for her angry reaction
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

कार्यकर्ता को मारा धक्का
तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में जब जया बच्चन ममता बनर्जी के लिए वोट मांग रही थीं उस वक्त उनका गुस्सा अपने ही कार्यकर्ता पर फट पड़ा। जया बच्चन टीएमसी उम्मीदवार गौतम चौधरी के समर्थन में रोड शो कर रही थीं इसी दौरान एक कार्यकर्ता कार के सामने सेल्फी लेने पहुंचा तो जया बच्चन भड़क गईं। जया पर कार्यकर्ता को धक्का मारने का आरोप लगा। देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल हो गया।

Why is Jaya Bachchan always angry? 5 times when Jaya Bachchan made headlines for her angry reaction
रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : ANI

जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग एंगल सामने आया। इसी मुद्दे पर रवि किशन ने संसद में कहा था कि फिल्म इंड्स्ट्री को ड्रग्स और नशा का अड्डा बनता जा रहा है, बॉलीवुड को नशा से मुक्त कराने की जरूरत है। इसपर जया बच्चन ने संसद में ही उनपर पलटवार किया था। जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इसके बाद जया बच्चन की खूब आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why is Jaya Bachchan always angry? 5 times when Jaya Bachchan made headlines for her angry reaction
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल
ऐश्वर्या को ऐश बुलाने पर भड़कीं जया
जया बच्चन को हमेशा ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है।एक बार तो जया बच्चन ऐश्वर्या के लिए बुरी तरह भड़क गई थीं। साल 2013 में जया बच्चन और ऐश्वर्या राय सुभाष घई की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी से निकलते वक्त कुछ फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें खींचनी चाहीं। कैमरे वाले ऐश्वर्या उनके नाम से आवाज लगाते हुए फोटो की रिक्वेस्ट करने लगे। कुछ तो ऐश्वर्या को ऐश तक कहे लगे। इतना सुनते ही सासू मां जया फोटोग्राफर्स पर भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि 'ऐश क्या होता है? क्या वह तुम्हारी स्कूल फ्रेंड है?'  उन्होंने ये भी कहा कि आप लोगों को थोड़ी इज्जत करनी आनी चाहिए। आप ऐश्वर्या मैम नहीं बोल सकते क्या?


 
विज्ञापन
Why is Jaya Bachchan always angry? 5 times when Jaya Bachchan made headlines for her angry reaction
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

फोटोग्राफर्स को कहा जंगली
 2014 के चुनाव में जया जब वोट डालकर निकल रहीं थीं तब किसी फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींच ली फिर क्या था जया बच्चन भड़क गईं और बोलीं, 'कैसे जंगली की तरह बिहेव कर रहे हो', इस दौरान अभिषेक बच्चन ने जया बच्चन को शांत करवाया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed