फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: रविवार को ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’ तक को हासिल हुई बढ़त, जानिए ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल

Mon, 28 Apr 2025 08:47 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

Box Office Report: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’, ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘जाट’ की कमाई में बढ़त हुई। इन फिल्मों को छुट्टियों का खूब लाभ मिला। जानते हैं किसने कितना कलेक्शन किया?
 

विज्ञापन
Box Office Collection of kesari 2 ground zero jaat Increase in earnings of all films on sunday
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’ ने अपनी बढ़त जारी रखी। वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के कलेक्शन में भी सुधार हुआ। सनी देओल की जाट ने भी कमाई में इजाफा किया है। पढ़ते हैं इन फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया…

Box Office Collection of kesari 2 ground zero jaat Increase in earnings of all films on sunday
'ग्राउंड जीरो' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन इसकी कमाई में लगातार सुधार देखा जा रहा है। शनिवार को भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखी गई थी। अब रविवार को यह सिलसिला कायम रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। रिलीज के तीसरे दिन तक फिल्म ने कुल 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी दुर्दांत आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे पर आधारित है। इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

Box Office Collection of kesari 2 ground zero jaat Increase in earnings of all films on sunday
केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

केसरी 2
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ की कमाई में शनिवार से ही बढ़त हो रही है। रविवार को भी फिल्म ने अपना ये सफर जारी रखा। बढ़त के साथ रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of kesari 2 ground zero jaat Increase in earnings of all films on sunday
केसरी 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

‘केसरी 2’ का कुल कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले सप्ताह में इसने 46.1 करोड़ तक का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.42 करोड़ की कमाई करते हुए इसने 50.52 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। शनिवार को भी इसकी कमाई में बढ़त आई। इस दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक इसने बॉक्स ऑफिस से कुल 65.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘केसरी 2’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Box Office Collection of kesari 2 ground zero jaat Increase in earnings of all films on sunday
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स( ट्वीटर)

जाट
सनी देओल की ‘जाट’ को भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फायदा हुआ। फिल्म के कलेक्शन में बढ़त आई। रविवार को इसने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म मजबूती के साथ टिकी हुई है। हालांकि, बीच के कुछ दिनों में इसकी कमाई लाखों में सिमट गई थी। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 84.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed