फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahira Khan: प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर माहिरा खान ने तोड़ी चुप्पी, अभिनय से ब्रेक लेने पर ही यह बात

Tue, 13 Feb 2024 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Feb 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Mahira Khan Breaks Silence On Pregnancy Rumours Not Left Netflix Series Actress statement Goes viral
माहिरा खान - फोटो : social media

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि माहिरा खान अपनी दूसरी शादी के तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। अब अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने फैंस को सच्चाई बताई है। आइए जानते है कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Mahira Khan Breaks Silence On Pregnancy Rumours Not Left Netflix Series Actress statement Goes viral
माहिरा खान - फोटो : social media

माहिरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को खारिज कर दिया। पिछले दिनों माहिरा के अभिनय से ब्रेक लेने की इस खबर ने हर तरफ सुर्खियां बटोरी थी, जिसे लोगों ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी से जोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि माहिरा ने नेटफ्लिक्स की 'जो बचे संग समेट लो' और एक अन्य फिल्म से ब्रेक लिया है और अभी वे अभी किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करने वाली हैं।

Mahira Khan Breaks Silence On Pregnancy Rumours Not Left Netflix Series Actress statement Goes viral
माहिरा खान - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक माहिरा ने कहा, "यह सच नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं और मैंने नेटफ्लिक्स सीरीज नहीं छोड़ी है।" गौरतलब है कि शादी के बाद माहिरा अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं। अभिनेत्री के करियर के लिए यह प्रोजेक्ट काफी मायने रखता है और लंबे समय से काम करने के लिए उत्साहित भी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan Breaks Silence On Pregnancy Rumours Not Left Netflix Series Actress statement Goes viral
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर वायरल हुए पोस्ट में लिखा था, 'तो मुझे करीब सूत्र से ये खबर मिली है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म के साथ-साथ नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट को भी छोड़ दिया है। क्योंकि वो अगस्त या सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।'

विज्ञापन
Mahira Khan Breaks Silence On Pregnancy Rumours Not Left Netflix Series Actress statement Goes viral
माहिरा खान - फोटो : social media

माहिरा ने पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में लिखा था ''ठीक 10 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई। मैं 24 साल की लड़की थी और मेरी गोद में एक बच्चा था और मैं अपना 25वां जन्मदिन मना रही थी। ये दस साल एक हजार साल की तरह लगते हैं। जीवन भर के अनुभवों के साथ। मैं मां बनी, मैं अभिनेत्री बनी। मैंने सफलता और प्रसिद्धि देखी। मुझे प्यार हो गया। कई बार मैंने उम्मीद खो दी और ज्यादातर समय साहस जुटाया। मुझे अपने कुछ सपनों का एहसास हुआ और कुछ को छोड़ना पड़ा। मैं हर चीज के लिए बहुत आभारी हूं।"

Udne Ki Aasha: शो 'उड़ने की आशा' का दिलचस्प प्रोमो जारी, कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की जोड़ी मचाएगी धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed