फिल्म इंडस्ट्री में बोल्डनेस की बात करें तो हमारे दिमाग में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कुछ हसीनाओं का नाम आता है। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है, जिनके यहां बोल्डनेस शब्द से ही लोग तौबा करते हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की, जहां की कई अदाकाराओं ने बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा है। बोल्डनेस में वह बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको पाकिस्तान की कुछ बोल्ड एक्ट्रेस के बारे में।
Pakistan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बोल्डनेस फीकी, बोल्ड फोटोशूट देख छूटेंगे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथिरा
पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री मथिरा अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मथिरा कई पाकिस्तानी वेब सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। मथिरा अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर अपना जलवा कायम रखती हैं। यही नहीं, मथिरा अपने बोल्ड अंदाज के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
वीना मलिक
पाकिस्तान की बेहद बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक वीना मलिक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वीना ने उस समय अपनी बोल्डनेस से शोहरत हासिल की थी, जब लोग इन चीजों से परहेज करते थे। वीना मलिक ने कई सालों पहले ही फैशन और बोल्डनेस के अलग बेंचमार्क सेट कर दिए थे, जिसे आज फॉलो किया जाता है। आपको बता दें कि वीना ने टॉपलेस से लेकर बिकिनी शूट्स भी करवाए हैं।
अमना इलियास
जब भी पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात होती है, उसमें अमना इलियास का नाम जरूर शामिल होता है। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बोल्डनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अम्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस संग अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
महविश
पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महविश की खूबसूरती के सब दीवाने हैं। महविश टीवी अभिनेत्री होने के बाद भी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह कई पाकिस्तानी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘जवानी फिर नहीं आनी’ ‘पंजाब नहीं जाऊंगी’ शामिल हैं। फैंस महविश की हर अदा पर अपना दिल हार बैठते हैं।