{"_id":"60e592f38ebc3e9eac0310e2","slug":"actor-dilip-kumar-passed-away-dilip-kumar-great-artist-of-film-world-came-to-gorakhpur-22-years-ago-for-lok-sabha-elections-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: 22 साल पहले गोरखपुर आए थे कलाकार दिलीप कुमार, एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादें: 22 साल पहले गोरखपुर आए थे कलाकार दिलीप कुमार, एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:07 PM IST
सार
वर्ष 1999 में लोकसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर आए थे दिलीप कुमार।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया के महान कलाकार दिलीप कुमार 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सैयद जमाल के चुनाव प्रचार के लिए गोरखपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। उस जनसभा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद अल्ताफ हुसैन कर रहे थे।
सैयद अल्ताफ हुसैन ने बताया कि दिलीप कुमार हेलीकॉप्टर से रीजनल स्टेडियम में आये थे। वहां से रोड शो करते हुए डीएवी कॉलेज के मैदान में आकर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। रीजनल स्टेडियम से डीएवी कॉलेज तक दोनों तरफ सड़क पर लोगों की भीड़ थी हर कोई एक झलक देखने के लिए परेशान था। जनसभा शुक्रवार के दिन हुई थी जबकि जनसभा गुरुवार को होनी थी। गुरुवार के दिन डीएवी कॉलेज का मैदान आम जनता से खचाखच भरा था स्थानीय नेताओं का भाषण हो रहा था। इसी बीच ये खबर मिली कि जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी और दिलीप कुमार वापस चले गए। जिससे जनता में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी करने लगे।
2 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
लेकिन हालात ऐसे थे और भीड़ इतनी अधिक थी कि नेताओं को लगा कि घेराव करना उचित नहीं है। जनता में काफी आक्रोश फैल चुका है, हो सकता है कि जनता बेकाबू हो जाए और हिंसक हो जाए।
3 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
किसी तरह से जनता को संयमित करने की कोशिश की गई साथ ही लोगों को आश्वासन दिया गया कि जनसभा कल होगी। अगले दिन और अधिक भीड़ हो गई लेकिन जनसभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार के दिन जब दिलीप कुमार आए, उस समय दोपहर के डेढ़ बजे थे। चौरहिया गोला के एक मिनार मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। उसी बीच दिलीप कुमार का काफिला उसी रास्ते से गुजरा।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
अनेकों नौजवान नमाज छोड़ कर उनको देखने के लिए भाग चले। सैयद अल्ताफ हुसैन ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और दुआ की कि अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाएं और जन्न्तुल फिरदौस में जगह अता करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।