फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मोदी कैबिनेट में मिल सकती है पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे को जगह, जानिए कौन है सबसे मजबूत दावेदार

Wed, 07 Jul 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Brahmin face of Purvanchal may get place in PM Modi cabinet
पीएम मोदी के कैबिनेट में बाह्मण चेहरे को मिल सकती है जगह। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे को भी जगह मिल सकती है। राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला को दोबारा कैबिनेट में जगह न मिलने से यह स्थान खाली है। बताया जा रहा है कि ब्राह्मण चेहरे की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है।



भाजपा के सूत्रों के अनुसार, देवरिया से भाजपा सांसद व यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी सबसे मजबूत दावेदार हैं। रमापति राम को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। समाज में अच्छी पहचान व पकड़ है। बस्ती से सांसद व राष्ट्रीय संगठन में जगह बनाने वाले हरीश द्विवेदी के नाम की भी चर्चा है। वह बस्ती से दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पार्टी आलाकमान के पसंदीदा हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...


 

Brahmin face of Purvanchal may get place in PM Modi cabinet
सांसद रवि किशन। - फोटो : instagram/Ravi Kishan

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला भी रेस में बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रवि किशन के कामकाज, संसद सत्र में उपस्थिति से पार्टी आलाकमान खुश है।

 

Brahmin face of Purvanchal may get place in PM Modi cabinet
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद शिव प्रताप प्रताप शुक्ला के नाम की भी चर्चा है। वह राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmin face of Purvanchal may get place in PM Modi cabinet
संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला
निषाद मतदाताओं को भी साधने की तैयारी
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे हैं। डॉ. संजय की निषाद मतदाताओं में अच्छी पकड़ है। गोरखपुर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में ही करीब पांच लाख निषाद मतदाता हैं।

 
विज्ञापन
Brahmin face of Purvanchal may get place in PM Modi cabinet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली में भी निषाद मतदाताओं की संख्या अच्छी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी है। हालांकि प्रवीण निषाद ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि प्रवीण को मंत्री बनाने के लिए अभी फोन नहीं आया है लेकिन समाज की भलाई के लिए यह संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की जनता की भलाई का काम कर रहे हैं। वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed