{"_id":"60e0062e8ebc3eb441214b01","slug":"up-zila-panchayat-president-election-2021-updates-polling-in-gorakhpur-basti-mandal-districts-for-panchayat-president-vote-counting-and-result-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Zila Panchayat Chunav Result: गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा, जानिए किसके सिर सजा जीत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Zila Panchayat Chunav Result: गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा, जानिए किसके सिर सजा जीत का ताज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jul 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बस्ती मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज संपन्न हुआ। गोरखपुर जिले में भाजपा उम्मीदवार साधना सिंह नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं मंडल के अन्य जिलों में 11 बजे से शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया तीन बजे तक चला। दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव अध्यक्ष पद पर जीते हैं। बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी, महराजगंज में भाजपा के रविकान्त पटेल, देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह व कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से संबंधित दिनभर की अपडेट...
Trending Videos
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा में पुलिस बल तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सदर अजय सिंह चौहान व एसडीएम फरेंदा अभय गुप्ता ने जायजा लिया।
बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविकांत पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान प्रेक्षक पवन अग्रवाल पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर, लिया चुनाव व्यवस्था का जायजा, एसडीएम सदर साई तेजा सीलम भी रहे मौजूद।
अब तक इन जिला पंचायत सदस्यों ने किया मतदान
1-रविकांत पटेल बीजेपी
2-शंकचार्य पटेल बीजेपी
3-दुर्गा यादव -सपा
4-राजाराम भारती -सपा
5-प्रदीप कन्नौजिया-भाजपा
6-पुनिता भारती-निर्दल
7-अनुपमा-निर्दल
8-रहमतुल्लाह-बसपा
9-रामसेवक जायसवाल-भाजपा
जिले में दो बजे तक शत-प्रतिशत हुआ मतदान। सभी 47 सदस्यों का मत पड़ा। दुर्गा यादव ने पहला व रमावती देवी ने डाला अंतिम मत।
38 मत पाकर भाजपा के रविकांत बले जिला पंचायत अध्यक्ष।

बस्ती
जिला पंचायत पद के चुनाव के मतदान के लिए शनिवार सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी बढ़ने लगी। तय समय पर आरओ डॉ. राजेश प्रजापति और एआरओ आशाराम वर्मा मतदान कक्ष में पहुंच गए। वही 11 बजे से मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने पहुंचने लगे। परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सबसे पहले भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी ने मतदान किया। इसके बाद सपा उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी समेत चार अन्य जिला पंचायत सदस्य मतदान कर चुके हैं। कुल 43 सदस्यों को मतदान करना है।
जिले में दो बजे तक सभी 43 सदस्यों ने किया मतदान।
भाजपा के संजय चौधरी को मिली जीत
भाजपा के संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीते। उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले। नतीजा आने के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सांसद हरीश द्विवेदी व विधायकों ने जीत का जश्न मनाया।

देवरिया
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर लगी है। वहीं सपा प्रत्याशी शैलजा यादव सहित तीन सदस्य कलेक्ट्रेट में मतदान करने पहुंच गए हैं। भाजपा के सदस्य एक होटल में एकत्रित हैं जहां से 55 की संख्या में उन्हें भेजे जाने की तैयारी है।
भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी को मिली जीत
देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया था। जिसमें गिरीश चंद तिवारी को 42 सपा उम्मीदवार शैलजा यादव को ग्यारह मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए।
सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और 1:30 बजे तक चला। इस दौरान सभी 56 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लग्जरी बस से गोरखपुर से चलकर 32 सदस्य एक साथ पहुंचे। बाकी सदस्य 2- 3 की संख्या में आए और मतदान किया।

सिद्धार्थनगर
कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। शुरूआती 15 मिनट के अंदर चार जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह व सपा प्रत्याशी पूजा यादव के समर्थक मतदान केंद्र के आसपास सक्रिय हैं। कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात है। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, उसके बाद मतगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष के विजेता प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में सभी 45 सदस्यों ने किया मतदान। दोपहर तीन बजे से होगी मतदान।
भाजपा उम्मीदवार शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शीतल सिंह को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित नौ सदस्य चुनाव जीते थे, जबकि सपा समर्थित 15 सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा ने कांग्रेस के तीन, बसपा के दो, अपना दल एस के एक सहित 15 निर्दल के साथ सपा के सदस्यों में भी सेंधमारी कर ली।