{"_id":"6a78da9333c7ab205c0e27a7","slug":"nominated-councilor-arrested-for-selling-marijuana-to-kanwariyas-in-harraiya-basti-news-c-7-1-gkp1041-1413592-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया में कांवड़ियों को गांजा बेच रहा नामित सभासद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया में कांवड़ियों को गांजा बेच रहा नामित सभासद गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजा के साथ गिरफ्तार नामित सभासद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी हर्रैया (बस्ती)। कांवड़ियों को गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने हर्रैया नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि (32) को रविवार को गिरफ्तार किया है। हाईवे पर स्थित उसके रेस्टोरेंट से 10 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नामित सभासद नेपाल से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया में कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। आरोपी के खिलाफ हर्रैया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्रैया थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के अनुसार रविवार भोर में थानाध्यक्ष संजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोरमा नदी के पुल के पास बस स्टॉप के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट से कांवड़ियों को गांजा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति गांजा बेचते मिला।
विज्ञापन
उसकी पहचान वार्ड नंबर छह, हनुमानगढ़ी हर्रैया निवासी शनि कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई। तलाशी में रेस्टोरेंट से दो पैकेट में 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 12 सौ रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से गांजा लाता है। इसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता है।