गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर में सिपाहियों (पीएसी जवान) पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इससे पहले सोमवार रात में मुर्तजा को लेकर एटीएस की टीम उसके घर भी गई थी। घर और कमरे की तलाशी ली थी। खबर है कि मुर्तजा घर से भागने के बाद जिन-जिन स्थानों पर गया और मिला है, उसकी लिस्ट एटीएस ने तैयार की है। जल्द ही उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा से गोरखपुर दफ्तर में ही हुई पूछताछ, कराया गया मेडिकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा पांच अप्रैल से एटीएस के कस्टडी में है। 11 अप्रैल को रिमांड पूरी होने के बाद एटीएस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 16 अप्रैल तक रिमांड बढ़ गया। उम्मीद थी कि रिमांड मिलने के बाद एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर लखनऊ हेड आफिस चली जाएगी, लेकिन पहले दिन एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर यहीं रही।
लखनऊ में हुई पूछताछ के दौरान टीम ने एक लिस्ट तैयार की है, अब उसी लिस्ट के आधार पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर टीम मुर्तजा को लेकर भी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार रात टीम मुर्तजा को लेकर सिविल लाइंस सात पार्क रोड स्थित उसके घर पहुंची थी। मंगलवार को एटीएस ने पूछताछ के बाद गोरखपुर जिला अस्पताल में मुर्तजा का मेडिकल कराया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए घायल जवान
हमले में घायल पीएसी जवान अनिल पासवान और गोपाल गौड़ को मेडिकल कॉलेज से सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य बेहतर होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह दे दी।
हमले में घायल दोनों पुलिस वाले मंगलवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर घर चले गए। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही एटीएस हमले में घायल पुलिस वालों का मुर्तजा से आमना-सामना करा सकती है। ताकि मुर्तजा और उसके परिवार के बयानों, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदो के बयानों की कड़ियां जोड़ी जा सकें।