सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गोरखपुर- बस्ती मंडल में नतीजे घोषित होना शुरू, जानिए किसके सिर सजा जीत का ताज

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Block chief election 2021 Voting starts in Gorakhpur Basti Mandal Block pramukh election latest update news
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मंडल के सभी जिलों में अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ मतदान तीन बजे तक संपन्न हो गया। इसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित होना शुरू हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन अधिकतर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। आगे की स्लाइड्स में देखें पल-पल की अपडेट...
Trending Videos
Block chief election 2021 Voting starts in Gorakhpur Basti Mandal Block pramukh election latest update news
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले के 20 में से 17 ब्लाकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित हुए हैं। अब सिर्फ तीन ब्लाकों उरुवां, बड़हलगंज और बेलघाट में ही दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इन ब्लाकों में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना होगी जिसमें तय हो जाएगा कि किसे जीत मिलेगी और किसके हाथ मायूसी लगेगी।

ढाई बजे तक बड़हलगंज ब्लॉक में 91 मतों में 90 मत पड़े। एक मतदाता वार्ड संख्या 06 से श्रीमती पूनम शाही पत्नी हरिश्चंद्र शाही पीजीआई में इलाज के चलते वोट नहीं दे पा रही हैं।

2:40 बजे तक बेलघाट में 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 96 वोट पड़े।

उरुवा विकासखंड से प्रभावती देवी विजई 
101 मत में 61 वोट प्रभावती देवी ने पाया। 40 मत  भाजपा के शांति देवी को मिला। सभी मत वैलिड पाए गए।

बड़हलगंज में आशीष राय की जीत
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी आशीष राय अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजीव पांडेय को 10 वोट से पराजित किया।

बेलघाट विकासखंड में पूजा सिंह विजई
विकासखंड बेलघाट और कस्बा बेलघाट सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 11:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई और 3:00 बजे तक कुल 95 वोट ही पड़े, जिसमें 64 वोट पाकर पूजा सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक विजई रहीं। शकुंतला पत्नी राम दरस यादव 30 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे और एक वोट अवैध रहा। बेलघाट में कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Block chief election 2021 Voting starts in Gorakhpur Basti Mandal Block pramukh election latest update news
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती
दुबौलिया और रुधौली ब्लॉक में मतदान हो रहा है। दुबौलिया में भाजपा समेत दो और रुधौली में भाजपा उम्मीदवार समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना होगी। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र भी दे दिया जाएगा।
 

पूर्व विधायक व सपा नेता जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी को पुलिस ने पुरानी बस्ती थाने में नजरबंद किया। 

12 बजे तक 66 में से नौ बीडीसी मतदाता परिसर में प्रवेश कर चुके हैं।

दुबौलिया जा रहे सपा नेता अरविंद यादव के साथ अन्य लोगों को कप्तानगंज के वायरलेस चौराहे पर पुलिस द्वारा रोका गया।

डेढ बजे तक 56 में से 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए आने वाले सदस्यों को पश्चिम तरफ भिउरा चौराहेपर तथा पूरब में गौरा प्राथमिक विद्यालय पर रोकने के बाद उन्हें सरकारी गाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचाया जा रहा है तथा मतदान के बाद पुनः उसी स्थान पर छोड़ दिया जा रहा है ।दोनों पक्षों के सदस्य मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। भिउरा में सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय तो गौराप्राथमिक विद्यालय पर सीओ कलवारी शक्ति सिंह अपनी मुस्तैद टीम के साथ मोर्चा संभाले हैं।

इनकी हुई जीत
दुबौलिया विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी गीता यादव पत्नी तालेवान यादव को जीत मिली है। वह सपा से हैं। हालांकि जिले में सपा ने घोषित तौर पर किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा था। गीता की जीत के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के साथ उन्हें घर भेजा। डीएम एवं एसपी सहित अन्य अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय से निकले। पुलिस बल की मुस्तैदी अभी भी बरकरार है। गीता यादव को 37 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले।

Block chief election 2021 Voting starts in Gorakhpur Basti Mandal Block pramukh election latest update news
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कुशीनगर। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर
जिले में 14 में से आठ ब्लॉकों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं। शेष छह ब्लॉकों में मतदान हो रहा है। दोपहर बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी। डीएम-एसपी सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या अपने विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक पडरौना व विशुनपुरा में पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए शुक्रवार की रात से ही बीडीसी सदस्यों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
Block chief election 2021 Voting starts in Gorakhpur Basti Mandal Block pramukh election latest update news
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इनकी हुई जीत
मतगणना का परिणाम घोषित किए जाने के बाद जहां छह ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजई हुए वहीं लक्ष्मीपुर ब्लॉक में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय ने जीत दर्ज की है।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जसीम ने बताया कि मतदान में सभी 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। निर्दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय 76 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुईं जबकि इंद्रावती पाठक को 29 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed