मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
Gorakhpur: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि कहीं कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसके समुचित पुनर्वास के बाद कब्जा खाली कराया जाए। साथ ही लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा न करने के लिए जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी मामलों में कार्यवाही होगी।