{"_id":"6228440219fde63d330f80b7","slug":"cigarette-addiction-makes-men-impotent-and-women-infertile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Smoking Day: पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बना देती है सिगरेट की लत, अभी हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
No Smoking Day: पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बना देती है सिगरेट की लत, अभी हो जाएं सावधान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:37 AM IST
सार
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण पांच (2019-21) के मुताबिक जिले में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 5.4 फीसदी महिलाएं तंबाकू का इस्तेमाल कर रही हैं। यह इस्तेमाल तंबाकू के सीधे सेवन के अलावा बीड़ी और सिगरेट के माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
सिगरेट
- फोटो : pixabay
Link Copied
सिगरेट पीने की लत जहां पुरुषों को नपुंसक तो महिलाओं को बांझ बना सकती है। शोध बताते हैं कि सिगरेट का धुआं यौन एवं प्रजनन क्षमता को तेजी से प्रभावित करता है। सीएमओ ने बताया कि सिगरेट का धुआं जब शरीर में पहुंचता है तो लंग्स, लिवर और किडनी को तेजी से प्रभावित करता है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सिगरेट पीने से कैडमियम के अलावा शरीर में बेंजीन भी जाता है, जो जीन को प्रभावित करते हैं। वे घटनाओं के हवाले से इन तथ्यों को बताते हैं। बताया कि पेशे से एक शिक्षक को किशोरावस्था से सिगरेट की लत थी। 28 वर्ष की उम्र में विवाह हुआ। शिक्षक ने खुद को सेक्सुअली कमजोर पाया। चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि वह नपुंसकता की चपेट में हैं। एक वर्ष तक इलाज कराया और सिगरेट छोड़ दिया। इसके बाद शिक्षक का यौन जीवन सामान्य हुआ।
Trending Videos
2 of 5
इसी तरह पेशे से एक चिकित्सक को कॉलेज लाइफ में सिगरेट की लत लगी। कुछ स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आईं। पिता बनने में भी दिक्कत होने लगी। सिगरेट छोड़ने के लिए चाय और इलाइची का सेवन विकल्प के तौर पर बढ़ाया। पांच साल बाद सिगरेट पीना छोड़ सके। अब जीवन सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गर्भपात
- फोटो : Social Media
महिलाओं में बढ़ जाती है गर्भपात की आशंका
यदि महिलाएं सिगरेट पीती हैं तो गर्भपात की आशंका बढ़ जाती है। सिगरेट पीने वाली गर्भवती के बच्चे कम वजन के पैदा होते हैं। सिगरेट के नियमित सेवन से महिलाएं बांझपन का भी शिकार हो सकती हैं।
4 of 5
सिगरेट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सिगरेट पीने से चिड़चिड़ापन बढ़ता है, निकोटिन का एडिक्शन होता है। उच्च रक्तचाप की दिक्कत आती है, रक्त की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा होता है, जो ब्रेन हेमरेज और फालिज मारने की अवस्था तक पहुंचा देता है। मधुमेह के मरीजों के लिए तो यह और भी घातक है। हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक सिगरेट में लगभग 64 कार्सीमोजोंस होते हैं। यह वही कार्सीमोजोंस हैं, जिनसे सड़क निर्माण के लिए तारकोल बनता है।
विज्ञापन
5 of 5
सिगरेट
- फोटो : getty images
महिलाएं और किशोर भी कर रहे तंबाकू का सेवन
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण पांच (2019-21) के मुताबिक जिले में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 5.4 फीसदी महिलाएं तंबाकू का इस्तेमाल कर रही हैं। यह इस्तेमाल तंबाकू के सीधे सेवन के अलावा बीड़ी और सिगरेट के माध्यम से हो रहा है। इसी प्रकार 15 वर्ष से अधिक उम्र के 44.6 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।