{"_id":"63217088a7dc7a4e3d0e1140","slug":"cm-yogi-held-public-court-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में महिला ने लगाई फरियाद: बोली- मुख्यमंत्री जी! जेल में बंद भू माफिया अपने गुर्गों से दिला रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में महिला ने लगाई फरियाद: बोली- मुख्यमंत्री जी! जेल में बंद भू माफिया अपने गुर्गों से दिला रहा धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर जिले के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो स्थित रानी डीहा की बिंदू देवी ने बुधवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने शिकायत की कि जेल में बंद भू माफिया ओमप्रकाश पांडेय अब अपने गुर्गों के जरिए उनके परिवार को धमका रहा।
2 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
उसके गुर्गे, जमीन नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि ओम प्रकाश और उसके गुर्गों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
3 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
महिला फरियादी बिंदू की शिकायत पर ही पिछले साल ओम प्रकाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में उसपर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल में है। महिला ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश के गुर्गे आनंद शंकर मिश्रा, बासुदेव मिश्रा, किरन देवी पत्नी प्रमोद सिंह और प्राण पति देवी और उनके लड़के उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हिन्दू सेवाश्रम एवं यात्री निवास में जनता दरबार के दौरान 500 से अधिक फरियादियों से मुलाकात की। बारिश के बीच पहुंचे सभी फरियादियों से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर मिले। उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
हिन्दू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 300 और यात्री निवास में 200 फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी विनोद सिंह, एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर कुलदीप मीना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।