फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain In Gorakhpur: गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, किसानों ने ली राहत की सांस

Wed, 14 Sep 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
rain start in Gorakhpur city and Rural
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में बुधवार सुबह में तेज बारिश हुई। इस झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई। बता दें कि मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इस बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गोरखपुर में दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।



 

rain start in Gorakhpur city and Rural
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश से किसानों में खुशी छा गई। क्षेत्र के चिउटहा, भिसवा, बंचरा, नबीपुर सहित अन्य गांवों में धान की रोपाई शुरू कर दी गई है। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। खेती-किसानी में भी तेजी आ गई।

 

rain start in Gorakhpur city and Rural
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

गन्ने की फसल को संजीवनी मिली। वहीं सूख रही धान की फसल भी हरी होने लगी है। उधर, बारिश के चलते आधी रात से दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। क्षेत्र के किसान सुधीर पांडेय, घनश्याम, राघवेंद्र सिंह, उमाशंकर आदि ने कहा बारिश से धान की खेती में लागत कम हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rain start in Gorakhpur city and Rural
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

सामान्य तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून की बारिश होती है। लेकिन, इस बार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार आते-आते कमजोर पड़ गया।

 

विज्ञापन
rain start in Gorakhpur city and Rural
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

पुरवा हवा का साथ नहीं मिलने से मानसून का सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश तक नहीं पहुंच पाया। पुरवा हवा बंगाल से निकलने के बाद असम की ओर से मुड़ गई। इस वजह से असम में अच्छी खासी बारिश हुई है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed