{"_id":"60f2a9528ebc3ec7f14f2229","slug":"don-vipin-singh-police-encounter-special-story-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्राइम स्पेशल: यूपी का यह खूंखार बदमाश दोनों हाथों से चलाता था बंदूक, ऐसे हुआ था खौफनाक अंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्राइम स्पेशल: यूपी का यह खूंखार बदमाश दोनों हाथों से चलाता था बंदूक, ऐसे हुआ था खौफनाक अंत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदमाश विपिन सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले सहित आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह का बड़ा नाम था। यह अपने गोली चलाने के अंदाज से मशहूर हुआ। आलम यह था कि जब भी यह वारदात करने को जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था। एसपी क्राइम अशोक वर्मा के अनुसार, बात 11 जून 2020 की है। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह तभी से पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर छोटू और अरुण की हत्या के फिराक में था।
बताया जाता है कि इस दौरान उसे सूचना मिली कि एक दावत में ही छोटू प्रजापति और अरुण घर पर मौजूद हैं। वहीं से विपिन सिंह दो दोस्तों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। उनके घर पर न मिलने पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला और सीधे शाहगंज निवासी उनके दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंच गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसके अंत की कहानी...
2 of 5
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : iStock
ग्रामीणों ने पुलिस का दिया साथ
उस समय अरुण का छोटा भाई दीपचंद घर के बाहर बैठा हुआ था। विपिन और उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी। हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया।
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
भागने के दौरान कार सवार युवकों ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए और तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज का एक दस वर्षीय पुत्र बच्चा भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना जारी रखा। इसी बीच क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाने की पुलिस ने नौतन गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।