गोरखपुर में अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक पर्व दिवाली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। दीपों की सुंदर कतार और टिमटिमाती-जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी से घर-गली-सड़क रोशन रहे। देर रात तक उत्सव और उमंग का माहौल रहा। बधाई और शुभकामनाएं देने-लेने का सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा।
Diwali 2022: आस्था की रोशनी से नहाया गोरखपुर शहर, तस्वीरों में देखें एक झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूब बिकी मिठाईयां
सोमवार को सर्वाधिक भीड़ लाई, गट्टा, चीनी की मिठाई और पटाखों की दुकानों पर देखने को मिली। मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स बेसन और मोतीचूर के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा।
खूब बिके फूल-माला
पूजन कार्य में फूलों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में दिवाली के दिन फूलों का बाजार गर्म रहा। कमल के फूल 25 से लेकर 50 रुपये के बीच बिके। गेंदा के फूलों की माला 50 से 70 रुपये के बीच बिकी। घरों को सजाने के लिए बनावटी फूलों और सजावट की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। दिवाली पर फूलों और रंगोली से घर की सजावट मनमोहक रही। रंगोली सजाने में लोगों ने तरह-तरह के प्रयोग किए। कुछ ने रंग-बिरंगे फूलों से अपनी चौखट को सजाया तो कुछ ने रंगोली के माध्यम से मां लक्ष्मी और गणेश की आकृति बनाई।
घरों में बने लजीज पकवान
दिवाली के मद्देनजर घरों में सुबह से ही लजीज पकवान बनने शुरू हो गए थे। त्योहार होने के कारण सुबह सुबह मीठा खाकर लोगों ने दिन की शुरुआत की। वहीं, शाम को घरों में खीर पूड़ी, पुलाव, पनीर, छोले, मशरूम आदि की सब्जियां बनाई गई, जिसका लोगों ने जायका लिया।
सोशल मीडिया पर चला बधाईयों का सिलसिला
दिवाली पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया दिवाली के मैसेज से पटे रहे। जो लोग एक-दूसरे से नहीं मिल सके उन्होंने फोन पर ही लोगों को दिवाली की बधाई दी।