{"_id":"69a2bc4f2cf42c93c4019370","slug":"gorakhpur-ankush-murder-case-aspiring-doctor-and-volleyball-player-s-dreams-shattered-2026-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ख्वाहिश थी अंकुश डॉक्टर बने या वॉलीबाल खिलाड़ी, सब ख्वाब ही रह गए,दोस्तों के बीच था काफी लोकप्रिय था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ख्वाहिश थी अंकुश डॉक्टर बने या वॉलीबाल खिलाड़ी, सब ख्वाब ही रह गए,दोस्तों के बीच था काफी लोकप्रिय था
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:37 PM IST
सार
मृतक अंकुश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता था। परिवार की ख्वाहिश थी कि डॉक्टर या बड़ा खिलाड़ी बने, मगर उसकी मौत के बाद सब ख्वाब ही रह गए। दोस्तों का कहना है कि खेल के मैदान में वह बेहद उत्साही और टीम भावना से खेलने वाला खिलाड़ी था। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाकर चलना उसकी खासियत मानी जाती थी।
विज्ञापन
1 of 8
मृतक अंकुश की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में अंकुश उर्फ अंकुर हत्याकांड ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सदमे में जी रहे परिवार के लोगों और दोस्तों ने बताया, अंकुश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता था।
भाई अमन और बहन अनुष्का ने बताया कि पढ़ाई के साथ वॉलीबाल उसका पसंदीदा खेल था। स्कूल और कॉलेज स्तर पर वह वॉलीबाल मैचों में सक्रिय रूप से भाग लेता था। परिवार की ख्वाहिश थी कि डॉक्टर या बड़ा खिलाड़ी बने, मगर उसकी मौत के बाद सब ख्वाब ही रह गए।
सोशल मीडिया पर भी उसकी सक्रियता साफ नजर आती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 116 फ्रेंड और 226 फॉलोवर थे। वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें और विचार साझा करता रहता था। उसकी प्रोफाइल पर दोस्तों के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें मौजूद हैं। उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। दोस्तों ने उसकी तस्वीरें साझा कर श्रद्धांजलि दी और घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने ही अंकुश की हत्या कर दी गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों का कहना है कि खेल के मैदान में वह बेहद उत्साही और टीम भावना से खेलने वाला खिलाड़ी था। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाकर चलना उसकी खासियत मानी जाती थी। अंकुश अपने दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय था। वह सभी का चहेता था और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए हमेशा तैयार रहता था।
4 of 8
घायल अंकुश को बाइक से ले जाते हुए
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
परीक्षा देने आए दोस्त हुए भावुक
अंतिम परीक्षा देने पहुंचे उसके सहपाठी अंकुश को याद कर भावुक हो उठे। परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े होकर कई दोस्तों ने उससे जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि अंकुश पढ़ाई को लेकर गंभीर था और दूसरों को भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता था। कुछ दोस्तों ने कहा कि वह अक्सर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करता था। डॉक्टर बनने के अपने सपने के बारे में उत्साह से बताता था। परीक्षा के दिन उसकी कमी सभी को खलती रही।
विज्ञापन
5 of 8
डीबी कॉलेज में अंकुश पढ़ाई करता था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग... सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट में छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन अंतिम संस्कार के पहले सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। शाहपुर इलाके में घर से 200 मीटर दूर शव रखकर परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में राजघाट पर छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।