{"_id":"5fc71c688ebc3e9bad322a7b","slug":"gorakhpur-fajabad-teacher-election-voting-done-broken-record-in-uttar-pradesh-gorakhapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: शिक्षक एमएलसी के लिए बरसे वोट, टूटा रिकॉर्ड, जानिए कहां-कितने हुए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: शिक्षक एमएलसी के लिए बरसे वोट, टूटा रिकॉर्ड, जानिए कहां-कितने हुए मतदान
Wed, 02 Dec 2020 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Teacher MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मंगलवार को जमकर वोटिंग हुई है। निर्वाचन अधिकारी ने जो सूचना दी है, उसके मुताबिक पांच मंडलों के 17 जिलों में 73.94 फीसदी वोट डाले गए। यह पिछले चुनाव से ज्यादा है। इस बार 40164 में से 29697 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा 83.19 फीसदी वोट श्रावस्ती में पड़े हैं। वहीं सबसे कम 61.9 फीसदी वोटिंग सुल्तानपुर में हुई है। बहरहाल, 16 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है। तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। देरशाम तक जीत-हार का फैसला हो जाएगा।
Teacher MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। पांच मंडल के 17 जिलों में शुरुआती मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद मतदाता घर से निकले और 2014 में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया। पिछली बार जहां 73.47 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार आंकड़ा 73.94 फीसदी पहुंच गया। इससे शिक्षक संघ व राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं हैं। सबका कहना है कि बढ़ा वोट जिधर जाएगा, नतीजा उधर ही आएगा। चुनाव को लेकर शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। ज्यादातर केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने बताया कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से करा लिया गया है। किसी भी जिले से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। अलग-अलग जिलों में बैलेट बॉक्स सील कराए गए, फिर कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर लाए गए। सभी जिलों की मतगणना गोरखपुर में होगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना की व्यवस्था की गई है।
Teacher MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला।
वोटिंग में पिछड़ा गोरखपुर
वोटिंग के मामले में गोरखपुर पीछे रह गया है। पिछली बार जहां 78 फीसदी वोट पड़े थे, वहीं इस बार 63.19 फीसदी ही मतदान हुआ। इसका मतलब है कि वोटिंग फीसदी में 14.81 फीसदी की गिरावट हुई है। इससे शिक्षक संघ व राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चिंतित हैं। वह गोरखपुर से मतदान फीसदी बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे थे, क्योंकि सबसे ज्यादा मतदाता यहीं से थे।

पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने देखी मतदान की व्यवस्था
पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कमिश्नर व रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कमिश्नर जयंत नार्लिकर डीबी इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज एवं डीएवी डिग्री कॉलेज में गए और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। डीएम ने सहजनवां व चौरीचौरा जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल सहित सभी उपजिलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।

जिलों में पड़े वोट
जिला मतदान फीसदी कुल मतदाता
गोरखपुर 63.19 6170
देवरिया 72.42 3358
महराजगंज 76.51 1869
सिद्धार्थनगर 79.78 1502
बस्ती 78.63 1998
कुशीनगर 79.97 2112
संतकबीरनगर 75.10 1502
सुल्तानपुर 61.90 3015
बहराइच 72.62 1892
श्रावस्ती 83.19 821
आंबेडकरनगर 74.55 1823
आजमगढ़ 73.49 5184
अयोध्या 72.42 2962
अमेठी 70.40 1542
बलरामपुर 75.07 1131
गोंडा 67.06 1524
मऊ 80.59 1886
जिला मतदान फीसदी कुल मतदाता
गोरखपुर 63.19 6170
देवरिया 72.42 3358
महराजगंज 76.51 1869
सिद्धार्थनगर 79.78 1502
बस्ती 78.63 1998
कुशीनगर 79.97 2112
संतकबीरनगर 75.10 1502
सुल्तानपुर 61.90 3015
बहराइच 72.62 1892
श्रावस्ती 83.19 821
आंबेडकरनगर 74.55 1823
आजमगढ़ 73.49 5184
अयोध्या 72.42 2962
अमेठी 70.40 1542
बलरामपुर 75.07 1131
गोंडा 67.06 1524
मऊ 80.59 1886