गोरखपुर में रिकार्ड बारिश में जलनिकासी के सारे इंतजाम पानी में डूब गए। शहर के विभिन्न इलाकों के गली-मोहल्लों में ही नहीं घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को न सिर्फ परेशानी हुई बल्कि नुकसान भी झेलना पड़ा। बारिश कम होने के छह घंटे बाद तक कई इलाकों में पानी लगा रहा।
Gorakhpur Rain: गोरखपुर में हुई बारिश में डूब गए जलनिकासी के दावे, घरों और दुकानों में भी घुसा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारामंडल इलाके के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में तो कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। शक्तिनगर वार्ड के पार्षद आलोक सिंह विशेन ने बताया कि वार्ड के प्रगति विहार में एक से डेढ़ फीट पानी भरा रहा। बशारतपुर के पार्षद राजेश तिवारी ने बताया कि उनके वार्ड के विष्णुपुरम कॉलोनी, अशोक नगर दक्षिण, खटीक टोला में कमर तक पानी भर गया।
तारामंडल इलाके की कॉलोनियों में भी भरा पानी
तारामंडल इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत विभिन्न अस्पतालों में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को झेलनी पड़ी। सड़क पर भरे पानी के बीच तीमारदारों को अपने मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ा। वहीं, पानी में डूबी हुई सड़क किनारे की नालियों में गाड़ियों के चक्के घुस गए।
साहबगंज और राप्ती कॉम्प्लेक्स की दुकानों में घुसा पानी
साहबगंज और कॉम्प्लेक्स की दुकानों में पानी घुस गया। मणिनाथ गुप्ता ने बताया कि राप्ती कॉम्प्लेक्स की दुकानों में पानी घुसने से कई दुकानदारों का माल खराब हो गया। साहबगंज किराना मंडी की दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आलोक कुमार बंसल ने बताया कि दुकान में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। दूसरों के गोदामों में अपना माल रखना पड़ा।
दिन भर दौड़ती रही निगम की टीम
मूसलाधार बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम जलभराव को दूर करने के लिए उतार दी। सभी तड़के चार बजे से ही क्षेत्र में पहुंच गए। अधिकारियों ने पंप एवं संपवेल चालू कराया। सक्शन मशीनों को भी जलभराव वाले क्षेत्रों में भेजकर जलनिकासी कराई गई। नाला-नालियों की पूरे दिन सफाई कराई जाती रही। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के अधिकांश इलाकों में दो से तीन घंटे के अंदर सारा पानी निकल गया।
सफाई कर्मचारियों को दिया एक हजार रुपये का नकद इनाम
नगर आयुक्त ने सुबह सात बजे नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर जलनिकासी के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान धर्मशाला पुल के नीचे एवं एम्स के सामने बारिश के दौरान भीगकर सफाई कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए एक-एक हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की।