फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, देखें गोरखपुर में दिनभर की हलचल

Sat, 25 Jan 2020 11:01 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 25 january 2020
26 जनवरी की परेड के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर तैयारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शनिवार को ही पूरी कर ली गई।


एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम शुरू होंगे। 9:38 बजे मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा परेड का निरीक्षण करेंगे। 10:45 बजे सराहनीय सेवा सम्मान, चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने जिले के सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बताया कि पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा में तैनात रहेगी। यह देश का त्योहार है। किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या सामान दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

देखें, गोरखपुर की दिनभर की खबरें एक क्लिक में...

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की हुई शुरुआत

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 25 january 2020
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी संपूर्ण देश में राष्ट्रहित के विचारों को लेकर अपनी सक्रियता बनाए रखती है। आज जिस प्रकार का राष्ट्र विरोधी माहौल देशभर में फैलाया जा रहा है, विद्यार्थी परिषद ऐसी गतिविधियों से समाज को कतई प्रभावित नहीं होने देगी। ये बातें शनिवार को अमृतकला वीथिका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बया ने कहीं।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चाहे जेएनयू हो चाहे देश के अन्य विश्वविद्यालय या समाज का कोई भी हिस्सा, इस प्रकार के भ्रम से समाज प्रभावित न हो इसलिए विद्यार्थी परिषद देशभर के शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता के कार्यक्रम चला रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में कुछ ऐसे छात्र संगठन है जो देश के लिए समस्या बन रहे हैं वहीं विद्यार्थी परिषद उन समस्याओं का समाधान बन रही है। आज नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से भारत के पड़ोसी देशों से प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने पर तमाम संगठन देश को भ्रमित करने का काम रहे हैं, शाहीन बाग में धरने पर बैठकर देशभर में झूठ फैला रहे हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद के जम्मू प्रांत ने ऐसे भ्रमित लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

वहां प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ मदरसों तक में जाकर परिषद कार्यकर्ता विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, जी लक्ष्मण, प्रफुल्ल आकांत सहित देशभर के 87 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गरीबों का नहीं होने पाएगा शोषण : नगर विधायक

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 25 january 2020
नगर विधायक डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल का सम्मान करते व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में गरीब और कमजोर की सरकार है। उनके रहते किसी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अगर प्रशासन आप को दुकानें नहीं लगाने देगा तो शहर के लोगों को फल सब्जी कहां से मिलेगा।

विधायक आंबेडकर चौक के पश्चिम तरफ नगर निगम द्वारा बनाए गए शहर के पहले वेंडिंग जोन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट पालने के नाम पर किसी को आम नागरिक का रास्ता अवरुद्ध करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। यदि आजीविका कमाना किसी का मौलिक अधिकार है तो सड़क पर आवागमन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। दोनों के अधिकारों को एक साथ लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में जैव विविधता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई कार्यशाला

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 25 january 2020
कार्याशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि प्रो.एससी त्रिपाठी, धर्मचंद विश्वकर्मा, डाॅ.पीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो एससी त्रिपाठी ने कहा कि जैव-विविधता का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह न हो तो पृथ्वी पर मानव  जीवन का अस्तित्व असंभव हो जाता। इसी प्रक्रिया से मनुष्य को भोजन, कपड़ा, लकड़ी, ईंधन, शहद की प्राप्ति तथा वनस्पतियों के विकास में भी सहयोग प्राप्त होता है। इन्हीं के द्वारा हमें विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न मिलते हैं जो हमारे जीवन-यापन के लिए अनिवार्य संसाधन होते हैं।

प्रो त्रिपाठी शनिवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैव-विविधता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तथा महिला छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या हुई। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों की सराहना की। 
विज्ञापन

पहले वोट का महत्व समझाया फिर दिलाई मतदान की शपथ

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 25 january 2020
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मतदान करने की शपथ लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को शहर से लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अफसरों ने पहले विद्यार्थियों व  मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया फिर चुनाव के दौरान अनिवार्य तौर पर बूथों पर जाकर मत देने की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने  नुक्कड़ नाटक, ‘मतदान क्यों करें’ का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

इसके बाद दोपहर 12 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने कॉलेज परिसर में ही सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के साथ ही कुछ अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों- मतदताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed