फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कांड: मुर्तजा के पास कहां से आई थी सीरिया समेत अन्य देशों में भेजी गई रकम? इन सवालों में उलझी एटीएस

Sun, 10 Apr 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Apr 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack ATS engaged in tracing Murtaza source of income
Gorkhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
एटीएस, गोरखनाथ मंदिर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी की आय का स्रोत खंगालने में जुट गया है। एटीएस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि मुर्तजा ने जो रकम सीरिया सहित अन्य देशों में भेजी है, उसके पास कहां से आई? यह मुर्तजा या उसके परिवार का ही है, या फिर कहीं से फंडिंग की गई है। दरअसल, मुर्तजा एटीएस के शक के घेरे में विदेश में भेजी गई धनराशि की वजह से ही आया। सुरक्षा एजेंसियों को मुर्तजा पर शक हुआ और तभी एटीएस की टीम जांच करने उसके घर गई थी। मुर्तजा को जब पता चला कि एटीएस की टीम उसके बारे में जानकारी जुटाते हुए घर पहुंच आई है, उसके बाद ही वह भाग कर नेपाल गया था। अगले दिन उसने गोरखनाथ मंदिर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर बांका से हमला कर दिया था। जब इस मामले की जांच शुरू हुई और मामला एटीएस तक पहुंचा, तब पता चला कि उसके घर तो हमले से एक दिन पहले एटीएस की टीम गई थी। 
Gorkhnath Mandir Attack ATS engaged in tracing Murtaza source of income
आतंकी मुर्तजा। - फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद एजेंसियों के कान खड़े हुए। मुर्तजा के चाचा ने बताया था कि खुद को अधिवक्ता बताते हुए दो लोग आए थे, लेकिन शक होने के बाद जब उनके बारे में पता किया गया तो वे एटीएस के निकले। उस समय एटीएस के लोग रुपये के गमन के बारे में पूछताछ के बहाने मुर्तजा की जानकारी लेने आए थे। 
Gorkhnath Mandir Attack ATS engaged in tracing Murtaza source of income
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
केस जब एटीएस को ट्रांसफर हुआ तो मुर्तजा को लेकर टीम लखनऊ गई और अन्य जानकारियों के साथ ही टीम ने रकम को लेकर भी उससे पूछताछ की। विदेश में फंड ट्रांसफर करने की तफ्तीश की गई तो पता चला कि मुर्तजा ने कई लोगों को रकम भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack ATS engaged in tracing Murtaza source of income
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
सीरिया में एक युवती को रकम भेजने के साथ ही उससे संपर्क का भी मामला सामने आया था। टीम ने जब मुर्तजा का बैंक खाता खंगाला तो उसमें काफी रुपये थे। इसके बारे में जानकारी के लिए एटीएस ने पहले मुर्तजा और उसके बाद उसके मां-बाप से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack ATS engaged in tracing Murtaza source of income
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों ने एटीएस को बताया कि मुर्तजा कनाडा जाने वाला था। कनाडा जाने के लिए बैंक खाते में कुछ महीनों तक एक अच्छी-खासी रकम रखनी होती है, इसीलिए उसके खाते में लाखों रुपये रखे गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed