सब्सक्राइब करें

Janmashtami: कान्हा तेरी छवि निराली, मन-मंदिर में सजे बिहारी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Aug 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebration in gorakhpur temple house and jail
राधा कृष्ण बनीं बालिका। - फोटो : अमर उजाला।

भाद्रपक्ष अष्टमी पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मध्य रात्रि का इंतजार हुआ। जैसे ही रात के 12 बजे, बधाई और मंगल गीतों से शहर गूंज उठा। समवेत स्वर में गूंजे बधाई गीत ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ व ‘भया कृपाला, दीन दयाला’ ने समूचे माहौल में भक्तिभाव घोल दिया। पूरे दिन के उपवास के बाद प्रसाद वितरण के साथ भक्ति, उत्साह और उत्सव की जो त्रिवेणी बही, उसका सिलसिला देर रात तक जारी रहा।



 

Trending Videos
Janmashtami celebration in gorakhpur temple house and jail
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश से जन्माष्टमी की तैयारियां कर रहे श्रद्धालु थोड़ा परेशान जरूर हुए लेकिन, देर शाम बारिश बंद होने के बाद रंग-बिरंगी झालरों से तमाम जगहों पर सजी झांकियां चमक उठीं। जलकल भवन दो सालों बाद इस साल पूरे रौ पर था। शाम से ही सुंदर सजी झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग दर्शन में सहायता कर रहीं थीं। उधर, गीता वाटिका के राधा-कृष्ण मंदिर में सजी जेल की आकर्षण झांकी देखने में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami celebration in gorakhpur temple house and jail
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

यहां आरती के बाद षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गई। मंडलीय जेल में कैदियों की बैरक में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पुलिस लाइंस में झांकियों के बीच सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रजही कैंप में भजन-कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चला। आरपीएफ बैरक, स्टेशन रोड, आपीएफ लॉन दुर्गाबाड़ी आदि में जन्माष्टमी की खासी धूम रही। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मोहद्दीपुर में सजी झांकी ने भी लोगों को खूब लुभाया। मोहद्दीपुर के गोपाल मंदिर में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी देखने के लिए देर रात तक लंबी कतार लगी रही।

 

Janmashtami celebration in gorakhpur temple house and jail
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

जलकल भवन और पुलिस लाइंस में लगा मेला
कोरोना काल के दो सालों बाद इस साल जन्माष्टमी पर जलकल भवन के बाहर और पुलिस लाइंस में मेला लगा। झांकियां देखने पहुंचे लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों का आकर्षण तरह-तरह के खिलौनों को लेकर था तो महिलाएं खानपान के स्टॉल पर ज्यादा नजर आईं।

 

विज्ञापन
Janmashtami celebration in gorakhpur temple house and jail
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर भी रही जन्माष्टमी की धूम
जन्माष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार की शाम से ही लोग एक-दूसरे को बधाइयां व शुभकामनाएं देने लगे थे। शुक्रवार को दिन भर व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट्स पर लोग भगवान श्रीकृष्ण के चित्र व वीडियो के साथ मैसेज शेयर कर शुभकामनाएं देते रहे।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed