{"_id":"6a2927e9d8201f79df0b17ec","slug":"kushinagar-honor-killing-night-passed-in-presence-of-police-day-was-spent-amidst-silence-and-questions-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP में बेटियों का कत्ल: रात में ही दोनों लाशों को ठिकाने लगाने का था इरादा, इसलिए पूरा न हुआ मकसद; बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में बेटियों का कत्ल: रात में ही दोनों लाशों को ठिकाने लगाने का था इरादा, इसलिए पूरा न हुआ मकसद; बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:57 PM IST
सार
कुशीनगर में पिता और नाबालिग दो बेटों ने साजिश के तहत दोनों बहनों की घर में हत्या कर दी। रात में शव को ठिकाने लगाने का इरादा था, दरवाजे पर डंडा लेकर बैठे आरोपी भाई किसी को घर में नहीं जाने दे रहे थे। जब पुलिस गई तो खुद पिता के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
1 of 14
इसी घर में दोनों बेटियों की मौत हुई थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुशीनगर के तमकुहीरोड के पिपराघाट के देवनारायण टोला में सोमवार की रात शायद ही किसी को नींद आई हो। जिस गांव में रोज शाम ढलते आसपास बैठ कर लोग आपस में बातें करते थे। बच्चों की चहल-पहल सुनाई देती थी, वहां मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। दो सगी बहनों की हत्या की खबर ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घटना के बाद रातभर पुलिस की गाड़ियां गांव में दौड़ती रहीं और लोगों के घरों पर दस्तक देती रहीं। सुबह पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद के घर के आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। उसके रिश्तेदारों को भी पुलिस ने सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं आया था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव के हंसराज यादव, सगी बहनों के बाबा पुनदेव निषाद आए थे।
गांव में मंगलवार सुबह जब लोग घरों से निकले तो हर चौखट पर सगी बहनों की हत्या की ही चर्चा थी। हालांकि, पुलिस कार्रवाई और जांच के चलते अधिकांश ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे। जिन लोगों ने दोनों बहनों को बचपन से देखा था, उनके चेहरों पर अविश्वास साफ झलक रहा था।
2 of 14
घर जांच करने पहुंची पुलिस और मृतक दोनें बहनों की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बुजुर्ग हों या महिलाएं, हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध दिखा। गांव वालों का कहना है कि सोमवार दोपहर जो कुछ हुआ, उसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लगी। देर शाम पुलिस के पहुंचने और घर से शव निकलने के बाद ही अधिकतर लोगों को जानकारी हुई। रात होते-होते गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देती रही।
3 of 14
मृतक दोनों बहनों की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समझाने से नहीं बदलीं परिस्थितियां, तनाव के बोझ तले दबा था पूरा परिवार
गांव में चर्चा है कि दोनों बहनों के प्रेम संबंधों को लेकर परिवार लंबे समय से सामाजिक और मानसिक दबाव झेल रहा था। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों बहनें तीन-बार घर छोड़कर चली गई थीं। हर बार परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें समझा-बुझाकर वापस लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायतें भी हुईं, मान-मनौव्वल भी हुआ, लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि परिवार पिछले कई महीनों से तनाव में था। पिता अक्सर बेटियों को समझाने का प्रयास करते थे, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। गांव में यह भी चर्चा है कि इसी तनाव ने आखिरकार एक भयावह रूप ले लिया।
विज्ञापन
5 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूना पड़ा आंगन, जहां गूंजती थी बहनों की हंसी
मंगलवार को जिस घर के बाहर पुलिस पहरा दे रही थी, वहां कुछ दिन पहले तक दो बेटियों की हंसी गूंजती थी। घर का आंगन वीरान था, दरवाजे बंद थे और आसपास खड़े लोग खामोशी से उस घर की ओर देख रहे थे। गांव की महिलाओं की आंखों में घटना को लेकर दर्द साफ दिखाई दे रहा था। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, बेटियां चाहे जैसी हों, मां-बाप का दिल आखिर मां-बाप का ही होता है। किसी ने नहीं सोचा था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। गांव के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी की निगाहें अब पुलिस जांच पर टिकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।