फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब होटल में रह सकेंगे बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, देना होगा ये मामूली शुल्क

Sun, 19 Jul 2020 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Now Corona patients without symptoms will be able to stay in hotel
hotel

जल्द ही बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित होटल में रुक सकेंगे। अगर कोई मरीज स्वेच्छा से होटल में रहने की मांग करेगा तो प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान की जाएगी। होटल में दो तरह के कमरों का विकल्प मिलेगा। एक ही रूम में दो मरीजों वाले बेड के लिए एक हजार रुपये और अलग से सिर्फ एक रूम के लिए 1600 रुपये खर्च करने होंगे।

Now Corona patients without symptoms will be able to stay in hotel
hotel room

इसमें नाश्ता और खाने का शुल्क शामिल है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने होटलों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ज्यादातर होटल प्रबंधन से बातचीत हो गई है। रविवार तक सूची तैयार हो जाएगी। अगले सप्ताह से बिना लक्षण वाले मरीजों को यह सुविधा भी मिलने लगेगी।

Now Corona patients without symptoms will be able to stay in hotel
hotel room

दरअसल, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि रेलवे अस्पताल में बना 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड भर गया है। मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीज ही भर्ती किए जाते हैं। प्रशासन ने स्पोर्टस कॉलेज में भी 200 बेड का अस्पताल तैयार कराया है। वहां भी मरीज भर्ती किए जाने लगे हैं। उधर, बिना लक्षण वाले कई मरीज भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से अनुरोध कर रहे थे कि वे पूरी तरह से ठीक हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Corona patients without symptoms will be able to stay in hotel
hotel room - फोटो : Pexels.com

ऐसे में उन्हें कहीं होटल या घर पर एकांत में रहने दिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने होटल में रुकवाने की मांग पर सहमति जताते हुए पूरा वर्क प्लान तैयार कर शासन को भेजा था। बकौल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शासन ने मंजूरी दे दी है। अब होटलों की सूची फाइनल की जा रही है।

विज्ञापन
Now Corona patients without symptoms will be able to stay in hotel
HOTEL

स्वास्थ विभाग की टीम लगातार करती रहेगी मॉनीटरिंग
होटलों में रहने वाले गैर लक्षण वाले मरीजों की स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मॉनीटरिंग करती रहेगी। मरीजों को खाना और नाश्ता भी होटल की ही तरफ से दिया जाएगा। इसके लिए जो जरूरी सावधानियां होंगी, वह भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वहां के कर्मचारियों को बताया जाएगा।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed