सब्सक्राइब करें

यूपीः ट्रेन में गर्भवती को उठा दर्द, कड़ी ठंड में रेलवे स्टेशन पर जन्मा बच्चा

डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती Published by: विजय जैन Updated Sat, 28 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Passenger gives birth to Baby on Railway Platform in Basti
प्लेटफार्म पर पैदा हुआ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर एक गर्भवती मां बन गई। उसने प्लेटफार्म नंबर तीन पर इस कड़ी ठंड में गर्भवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। रेलवे के चिकित्सक की देखरेख में उसे एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां व नवजात दोनो सुरक्षित हैं।
Trending Videos
Passenger gives birth to Baby on Railway Platform in Basti
बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली की ओर से आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन के जनरल कोच से बिहार के समस्तीपुर जिले के ग्राम सद्गुरु जहीर गांव निवासी अरुण कुमार जीआरपी थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Passenger gives birth to Baby on Railway Platform in Basti
ट्रेन में महिला प्रसव शुरू हो गया था। - फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद एसआई राघवेंद्र यादव को बताया कि उनकी पत्नी 35 वर्षीय कामिनी पेट से हैं उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। अरुण की बात सुनने के बाद तत्काल अपने हमराह सिपाही दिनेश पाल को लेकर वहां पहुंच गए।
Passenger gives birth to Baby on Railway Platform in Basti
प्लेटफार्म पर ही पॉलीथीन डालकर प्रसव कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के बाद मौके पर रेलवे चिकित्सक डा. आईए खान भी पहुंच गए। चिकित्सक की देखरेख में प्लेटफार्म पर ही मौजूद महिलाओं के सहयोग से सफलता पूर्वक प्रसव करा दिया गया।
विज्ञापन
Passenger gives birth to Baby on Railway Platform in Basti
प्रसव होने के बाद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
कामिनी ने बेटे को जन्म दिया है। बाद में जीआरपी ने एंबुलेंस से प्रसूता व नवजात को महिला अस्पताल भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed