नदियों के बढ़ते जलस्तर, बंधों की मजबूती और तैयारियों की समीक्षा करने गोरखपुर आए यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर तीखा हमला बोला। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की पूरी राजनीति कुशीनगर के अमवाखास तटबंध से चलती थी। ठेके-पट्टे के चक्कर में मजबूती से काम नहीं होने देते थे। बार-बार व्यवधान डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते थे। इस बार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, फिर मजबूती से बांध का निर्माण कराया गया। यह वही बांध है जो ढाई लाख क्यूसेक पानी का भार नहीं झेल पाता था। इस बार तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है लेकिन सब कुछ सुरक्षित है।
यूपी के जलशक्ति मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'ठेके-पट्टे के चक्कर में मजबूती से नहीं करने देते थे काम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के बाद जलशक्ति मंत्री ने सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के हिसाब से तटबंधों को मजबूत कराया गया। इस बार बारिश ज्यादा हुई, फिर भी सारे तटबंध सुरक्षित हैं। तराई क्षेत्र सुरक्षित हैं। कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, देवरिया और सिद्धार्थनगर बाढ़ की चुनौती से निपटने की तैयारी पूरी है। इतना मजबूत काम हुआ है कि कटान नहीं होगा।