संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपीजेईई-2020 का शनिवार को गोरखपुर शहर के 39 केंद्रों पर सकुशल आयोजन हुआ। दो पालियों में आयोजित परीक्षा से 5497 अभ्यर्थियों ने दूरी बनाई है। जबकि प्रवेश परीक्षा के लिए 17297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के दौरान गणित और भौतिकी के सवालों ने अभ्यर्थियों का पसीना छुड़ाया। रसायन के सवालों ने थोड़ी राहत प्रदान की है। प्रवेश परीक्षा के संयोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रथम पाली में ग्रुप ए की परीक्षा 33 केंद्रों पर सुबह 9 शुरू होकर 12 बजे समाप्त हुई। इस पाली में कुल 14800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10263 उपस्थित व 4537 अनुपस्थित रहे।
यूपीजेईई परीक्षा में गणित और भौतिकी के सवालों ने छुड़ाया पसीना, 5497 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से बनाई दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी प्रकार दूसरी पाली में ग्रुप ई की परीक्षा छह केंद्रों पर ढाई बजे से शुरू होकर साढ़े पांच बजे समाप्त हुई। इसमें कुल पंजीकृत 2497 अभ्यर्थियों में से 1533 उपस्थित व 960 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर अभ्यथियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें परीक्षा के कमरों में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई। इस दौरान परीक्षा कक्ष के बाहर ही उनके मोबाइल आदि जमा करा लिए गए। कक्ष के अंदर अभ्यर्थियों को केवल मॉस्क, सैनिटाइजर, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड, बॉल प्वाइंट पेन और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति थी।
70 सवालों को किया हल
गोरखपुर के अवनीश कुमार ने बताया कि 400 नंबर के पेपर में 100 सवाल पूछे गए थे। जिसमें से 70 सवालों को हल किया है। पास होने की पूरी उम्मीद है। गणित के सवाल काफी घूमाकर पूछे गए थे। इन्हें हल करने में काफी समय जाया हुआ।
माइनस मार्किंग का रखा ख्याल
राजेंद्रनगर की कीर्ति तिवारी ने बताया कि गणित के सवाल मेरे लिए आसान थे। साल भर पेपर को लेकर कर रही तैयारी का फायदा मिला है। भौतिकी के सवाल काफी घूमाकर पूछे गए थे। सवाल को हल करने काफी समय बर्बाद हो रहा था। इसलिए ज्यादातर सवाल बाकी दोनों सेक्शन से हल किया।
सभी सवालों को किया हल
गोरखपुर की अंकिता राज ने बताया कि मैंने सभी प्रश्नों को पूरे संयम के साथ हल किया है। भौतिक व गणित के कुछ प्रश्नों को लेकर संशय है। आशा है हम सफल होंगे। उम्मीद के मुताबिक पेपर थोड़ा कठिन लगा।