फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामगढ़ताल किनारे 'उत्सव': योग, खेल और नृत्य से स्मार्ट स्ट्रीट के लिए किया जागरूक

Mon, 09 May 2022 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 10:21 AM IST
सार

सड़क सुरक्षा, सफाई और यातायात नियमों का पालन करने का भी दिया संदेश

विज्ञापन
Utsav on banks of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे उत्सव - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल किनारे पैडलेगंज से नया सवेरा मार्ग पर रविवार सुबह उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल के बच्चों ने योग, खेल और नृत्य आदि कार्यक्रमों के जरिए स्मार्ट स्ट्रीट के लिए जागरूक किया।



सांसद रवि किशन, विधायक प्रदीप शुक्ला, एडीजी अखिल कुमार, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। सांसद रवि किशन ने साइकलिंग कर सेहत के प्रति जागरूक किया।

 

Utsav on banks of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे उत्सव - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रशासन, पुलिस और राहगीरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर ‘गोरखपथ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जुंबा डांस, साइकलिंग, योग के साथ ही विभिन्न तरह के खेल और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्मार्ट स्ट्रीट की संकल्पना को साकार करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम का थीम ‘अपनी राहें, अपनी आजादी’ था।

 

Utsav on banks of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे उत्सव - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम में  नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह, एडीएम प्रशासन पुरषोत्तम गुप्ता, एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर एसडीएम सदर अनुपम मिश्रा, डीआईओएस के अलावा पुलिस, प्रशासन और नागरिक सुरक्षा कोर के कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Utsav on banks of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे उत्सव - फोटो : अमर उजाला।

अधिकारियों ने भी किया योग और साइकलिंग

सुबह पांच बजे ही पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया। नया सवेरा के पास मुख्य मंच लगाया गया था तो सड़क की दोनों पटरियों पर शतरंज, कैरम, पेंटिंग और कविता पाठ आदि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए मेज और कुर्सियां लगाई गईं थी। आमजन के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी योग और साइकलिंग की।
 

विज्ञापन
Utsav on banks of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे उत्सव - फोटो : अमर उजाला।

पूरी सड़क पर लोग वॉक करते, साइकिल चलाते और योग-ध्यान करते दिखाई पड़े। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा, सफाई, यातायात नियमों, महिला अपराध, साइबर क्राइम से बचाव, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जागरूक किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed