फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर बाढ़: नदियों का घट रहा जलस्तर, फिर भी बढ़ रही प्रभावित गांवों की संख्या

Tue, 18 Oct 2022 10:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Oct 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
water level of rivers decreasing yet number of affected villages is increasing
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। सर्वाधिक तबाही मचाने वाली सरयू नदी का पानी बहुत तेजी से नीचे आ रहा है। फिर भी बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार तक 295 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। जबकि, 157 गांव मैरुंड हो गए।


 
water level of rivers decreasing yet number of affected villages is increasing
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित गांवों में 334 नावों को लगाया गया है। बाढ़ की वजह से 1,86,724 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, 15224 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है।

 

water level of rivers decreasing yet number of affected villages is increasing
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण जनपद की सभी नदियां उफान पर थीं। सर्वाधिक असर सरयू नदी पर था। उसकी वजह से गोला, खजनी तहसील के सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में घिर गए थे। देवरिया होते बिहार जाने वाला रामजानकी मार्ग पर कई किलोमीटर तक पानी चढ़ने के कारण उसे बंद करना पड़ा। बड़हलगंज ब्लॉक के कई प्रमुख मार्गों को बंद करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
water level of rivers decreasing yet number of affected villages is increasing
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

अब पानी तेजी से नीचे की तरफ आने लगा है। सोमवार को सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से मात्र 9 सेमी ऊपर दर्ज की गई। जबकि, यही नदी बरहज में अब भी खतरे के निशान से 1.61 सेमी ऊपर है। राप्ती नदी बहुत धीरे बढ़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सरयू का पानी घटने से वह भी मंगलवार से नीचे आना शुरू कर देगी। गोर्रा, नदी नीचे आ रही है फिर भी खतरे के निशान से 85 सेमी ऊपर बह रही है। रोहिन खतरे के निशान से दो मीटर नीचे आ गई है।
 

विज्ञापन
water level of rivers decreasing yet number of affected villages is increasing
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

बाढ़ खंड-2 अधिशासी अभियंता रूपेश खरे ने बताया कि सरयू नदी की वजह से सबसे अधिक बाढ़ की समस्या थी। उसकी वजह से राम जानकी मार्ग को बंद कर दिया गया था। उसपर कई किलोमीटर तक पानी आ गया था। अब उस पर से पानी उतर गया है। गोला में सरयू नदी का जलस्तर पहले की अपेक्षा 90 सेमी कम हुआ है। राप्ती नदी का पानी बहुत कम बढ़ रहा है। मंगलवार की शाम तक उसके भी नीचे आने की संभावना है। कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। विभाग अब भी सतर्क है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed