भारतीय रेलवे की नौकरी करने के इच्छुक हैं तो तैयार हो जाइए, यह आवेदन का आखिरी मौका है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से इस खबर में दिए गए सीधे लिंक से तुरंत आवेदन कर लें। रेलवे की सीएलडब्ल्यू यानी चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा प्रस्तावित अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2021 तक ही है।
Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में हो रही सीधी भर्ती, आवेदन करने का आखिरी मौका
Railway CLW Apprentice Recruitment: रेलवे की सीएलडब्ल्यू यानी चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा प्रस्तावित अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2021 तक ही है।
- फिटर ट्रेड : 200 पद
- टर्नर : 20 पद
- मशीनिस्ट : 56 पद
- वेल्डर (जी एंड ई) : 88 पद
- इलेक्ट्रीशियन : 112 पद
- रेफ्रिजरेटर और ए.सी. मैकेनिक्स : 04 पद
- पेंटर (जी) : 12 पद
Railway CLW Apprentice Recruitment के पात्रता मानदंड
रेलवे सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस भर्ती अधिसूचना के बिंदु-1 (ए) के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10+2 परीक्षा प्रणाली या मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा में मैट्रिक / 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए, यानी बोर्ड जो भारत में स्कूल शिक्षा बोर्ड की परिषद (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। साथ ही इस अधिसूचना के बिंदु -1 (ए) के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आईटीआई परीक्षा (एनसीवीटी) (अंतिम या अंतरिम प्रमाण पत्र) से उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेडों में प्रमाण पत्र होना चाहिए।
Railway CLW Apprentice Recruitment के लिए आयु सीमा
- उम्मीदवार को 15.09.2021 तक 15 वर्ष की आयु पूरी कर लेनी चाहिए और उनकी उम्र 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 15-09-1997 से 15-09- 2006 के बीच होना चाहिए।
- ओबीसी उम्मीदवारों का जन्म 15-09-1994 से 15-09- 2006 के बीच होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों का जन्म 15-09-1992 से 15- 09-2006 के बीच होना चाहिए।
Railway CLW Apprentice Recruitment की चयन प्रक्रिया
- रेलवे सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार या लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- रेलवे की ओर से उम्मीदवारों को बाद में कॉल लेटर जारी करके उनके पंजीकृत ई-मेल पते और मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक