{"_id":"5f633864d11da301ea7a95c9","slug":"anger-management-tips-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको भी आता है बहुत गुस्सा, इन तरीकों से रखें खुद पर काबू","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आपको भी आता है बहुत गुस्सा, इन तरीकों से रखें खुद पर काबू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी बात पर थोड़ा बहुत गुस्सा आना तो स्वाभाविक होता है, लेकिन ज्यादा गुस्सा आना न केवल आपके रिश्तों के लिए खराब होता है बल्कि ये आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालाता है। गुस्से में लिया गया कोई भी निर्णय सही नहीं होता है। गुस्से में लिए गए निर्णय हमेशा नुकसान ही पहुंचाते हैं। गुस्से में आकर हम कभी कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसकी वजह से सामने वाले का दिल दुखा देते हैं।, लेकिन बाद में हमें अफसोस होता है। कभी-कभी गुस्से में आकर हम खुद का भी नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए गुस्से को काबू करना बहुत जरुरी होता है। आइए जानते हैं गुस्से वाले मूड को कैसे बदल सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
गुस्सा आना स्थिति पर निर्भर करता है। कभी-कभी हमें अकेलेपन की वजह से भी बहुत गुस्सा आता है। इसलिए अपने मूड को ठीक करने के लिए लोगों से बात करें, अपने आप को अकेला महसूस न होने दें। लोगों से बात करने से आप भावनात्मक रुप से मजबूत बनते हैं, जिससे तनाव कम होता है। इससे आप गुस्से को कम कर सकते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
लड़ाई झगड़ा होने पर हम अपने आप पर काबू नहीं रख पाते हैं, इसलिए उस वजह को तलाशें, जिसके कारण आपको गुस्सा आया है। हो सकता है कि वह बात इतनी बड़ी न हो। इससे आपको सोचने के लिए कुछ समय मिलता है और आपका गुस्सा शांत हो जाता है। गुस्सा आने पर आप 10 से लेकर एक तक उल्टी गिनती भी गिन सकते हैं। इस प्रक्रिया में भी आपके दिमाग को कुछ समय मिलता है और आपके गुस्से को शांत होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्राइट लाइट सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाओं को मजबूत करती है। इसलिए ज्यादा गुस्सा आने पर रोशनी को थोड़ा कम करके आराम से बैठ जाएं और अपने आप को शांत करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगर आपको किसी से बात करने से गुस्सा आ रहा है या आपको उसकी बातें पसंद नहीं आ रही हैं, तो बेहतर होगा बहस करने की बजाए आप वहां से हट जाएं। अगर आप उसकी बात पर प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो शांत तरह से जबाव देने की कोशिश करें। अगर आप ये नहीं कर सकते तो अपने आप को थोड़ी देर के लिए किसी और काम में व्यस्त कर लें। इससे आपका ध्यान उस ओऱ नहीं जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।