सब्सक्राइब करें

World Hearing Day 2026: क्या भीड़ में दूसरों की बात समझने में दिक्कत होती है? हो सकता है इस बीमारी का संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 02 Mar 2026 10:04 AM IST
सार

World Hearing Day : भीड़ में कम सुनाई देना एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि नार्मल चेकअप ये परेशानी पकड़ में नहीं आती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
World Hearing Day 2026: Difficulty Understanding Speech in Noise? Signs of Hidden Hearing Loss
भीड़ में सुनने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

Hidden Hearing Loss Symptoms : हर साल 3 मार्च को दुनिया भर में विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य सुनने से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को थोड़ी बहुत भीड़भाड़ वाली जगह पर भी दूसरों की बात सुनने या समझने में कठिनाई महसूस होती है, जबकि शांत कमरे में सब कुछ साफ सुनाई देता है।



अगर बहुत भीड़ भाड़ वाली जगह है अधिक शोर है तो ऐसा होना सामान्य है, मगर थोड़ी बहुत शोर में भी सुनने में परेशानी हो रही है तो ये 'हिडन हियरिंग लॉस' या 'ऑडिटरी प्रोसेसिंग डिसऑर्डर' का संकेत हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सामान्य हियरिंग टेस्ट में अक्सर यह समस्या पकड़ में नहीं आती क्योंकि व्यक्ति को धीमी आवाजें तो सुनाई देती हैं, लेकिन उसका मस्तिष्क शोर के बीच शब्दों को अलग करने की क्षमता खोने लगता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या आधुनिक जीवनशैली में हेडफोन के अत्यधिक उपयोग और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के कारण कम उम्र के लोगों के बीच तेजी से फैल रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह भविष्य में स्थायी बहरेपन का कारण बन सकता है।

Trending Videos
World Hearing Day 2026: Difficulty Understanding Speech in Noise? Signs of Hidden Hearing Loss
कान बंद होना - फोटो : Adobe Stock

क्या है 'हिडन हियरिंग लॉस' और इसके कारण?

  • यह स्थिति तब पैदा होती है जब कान के पर्दे तो ठीक होते हैं, लेकिन कान से मस्तिष्क तक संकेत ले जाने वाली नसों में गड़बड़ी आ जाती है।
  • तेज शोर में लंबे समय तक रहने से ये नसें कमजोर हो जाती हैं, जिससे मस्तिष्क शोर और काम की आवाज के बीच अंतर नहीं कर पाता।
  • विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो रोजाना 80 डेसिबल से अधिक शोर के संपर्क में रहते हैं।

 

ये भी पढ़ें- Hearing loss: क्या ठीक हो सकता है बहरापन? जानिए सुनने की क्षमता में कमी के कारण और इसे सुधारने के तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन
World Hearing Day 2026: Difficulty Understanding Speech in Noise? Signs of Hidden Hearing Loss
कम सुनाई देने की समस्या - फोटो : Freepik.com

भीड़ में बात न समझ पाने के लक्षण

  • बातचीत के दौरान बार-बार 'क्या?' या 'सॉरी?' कहना और शब्दों को गलत समझ लेना (जैसे 'सजा' को 'मजा' सुनना)।
  • कई लोगों के एक साथ बोलने पर झुंझलाहट महसूस करना या भीड़ वाली जगहों से बचने की कोशिश करना।
  • कानों में लगातार घंटी बजने जैसा अहसास होना, जो इस बात का संकेत है कि आपकी सुनने की नसें तनाव में हैं।

 

ये भी पढ़ें- Kidney Cancer: क्यों होता है किडनी में कैंसर, महिला या पुरुष किसे ज्यादा खतरा? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
World Hearing Day 2026: Difficulty Understanding Speech in Noise? Signs of Hidden Hearing Loss
युवाओं में बढ़ती बहरेपन की समस्या - फोटो : Adobe stock photos
ऐसे लक्षण दिखने पर क्या करें?
  • हेडफोन का इस्तेमाल करते समय वॉल्यूम 60% से कम रखें और हर 60 मिनट बाद कानों को आराम दें।
  • शोर वाली जगहों पर नॉइज-कैंसलिंग ईयरप्लग का उपयोग करें ताकि कानों की नाजुक नसों पर सीधा दबाव न पड़े।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-बी12 युक्त आहार को डाइट में शामिल करें, जो सुनने की क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन
World Hearing Day 2026: Difficulty Understanding Speech in Noise? Signs of Hidden Hearing Loss
इयर केयर - फोटो : Adobe Stock

सुनाई देने और समझने के बीच का अंतर
सुनना केवल कानों का काम है, लेकिन समझना मस्तिष्क का काम है। अगर आपको भीड़ में बातचीत समझने में जरा भी दिक्कत हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत एक ऑडियोलॉजिस्ट परामर्श लें और 'स्पीच-इन-नॉइज' टेस्ट करवाएं।

स्रोत और संदर्भ
Hidden Hearing Loss

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed