{"_id":"5b3aeb7d4f1c1bc5318b4587","slug":"5-unknown-things-about-tom-cruise-which-makes-him-famous-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: 14 साल में 15 स्कूल बदलने वाले टॉम क्रूज की लाइफ की ये 5 बातें कर देंगी आपका स्ट्रेस दूर","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
B'day Spl: 14 साल में 15 स्कूल बदलने वाले टॉम क्रूज की लाइफ की ये 5 बातें कर देंगी आपका स्ट्रेस दूर
Tue, 03 Jul 2018 09:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाइफ के किसी मोड़ पर अगर आप तनाव या निराशा महसूस करने लगें तो हॉलीवुड के इस बड़े स्टार की जिंदगी पर एक नजर डालकर देखिए। आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। जी हां अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाले इस अभिनेता का नाम है टॉम क्रूज। टॉप गन, मिशन इम्पॉसिबल सीरीज और अमेरिकन मेड जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज उम्र के इस पड़ाव में भी लाखों लड़कियों के दिल पर दस्तक देते हैं। टॉम आज अपना 56 वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने अपनी लाइफ में संघर्ष से लेकर सफलता का सफर तय किया। हो सकता है उनकी लाइफ से आपको भी कुछ प्रेरणा मिल जाए।
2 of 6
एक सामान्य परिवार में जन्मे टॉम क्रूज का बचपन बाकी बच्चों की तरह बिल्कुल भी सामान्य नहीं रहा। उनकी फैमिली की आर्थिक स्थिति बचपन में बिल्कुल अच्छी नहीं रही। उनके पिता अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते थे। महज 11 वर्ष की आयु में उनके पापा उनकी मम्मी से अलग हो गए थे।
3 of 6
घर और खुद का खर्च निकालने के लिए टॉम क्रूज लोगों के Lawn की कटाई-छटाई जैसे काम करने लगे।सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि टॉम ने अपनी लाइफ के 14 सालों में 15 स्कूल बदले।इतना ही नहीं रीडिंग डिसऑर्डर बीमारी डिस्लेक्सिया की वजह से उन्हें पढ़ने-समझने में बड़ी दिक्कत होती थी। बावजूद इसके परेशान टॉम ने दिल को मजबूत करके अपने लिए करियर के कई विकल्प तलाशने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फुटबॉल फेवरेट खेल होने की वजह से टॉम क्रूज ने फुटबॉलर बनने का फैसला लिया। लेकिन एक मैच से पहले टॉम बियर पीते पकड़े गए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद निराश टॉम को लगने लगा कि वो तो किसी काम के ही नहीं है। टॉम टूट चुके थे, निराशा उन्हें घेरने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 6
एक दिन टॉम के एक टीचर ने उन्हें एक्टिंग क्लास से जुड़ने के लिए कहा। टॉम ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी।एक्टिंग के दौरान उन्हें जब अपनी लाइनें याद करने में परेशानी होती थी तो उन्होंने विजुअल लर्निंग से याद करने पर जोर देना शुरू कर दिया। यह वो समय था जब टॉम को आखिर एक चीज मिल गई थी, जिसमें वो सहज महसूस करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।