Best Yoga For Liver: लिवर दवाओं से ज्यादा आदतों से ठीक होता है। फैटी लिवर आज शहरी जीवनशैली की आम बीमारी बन चुका है। इसमें बाहर से शरीर ठीक दिखता है, लेकिन अंदर लिवर पर चर्बी जमती जाती है। गलत खान-पान, शराब, मोटापा, डायबिटीज़ और शारीरिक सक्रियता की कमी, इन सब के कारण फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है। शुरुआती और माइल्ड फैटी लिवर को योग से काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है।
Yoga For Fatty Liver: फैटी लिवर है? ये योगासन दवा से ज्यादा असरदार!
Fatty Liver Yoga Poses: फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है लेकिन इसका इलाज प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है। शुरुआती स्टेज होने पर योग से लिवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
फैटी लिवर के लिए बेस्ट योग आसन
कपालभाति प्राणायाम
- सबसे असरदार योग क्रिया।
- पेट और लिवर की चर्बी घटाता है
- मेटाबॉलिज़्म तेज करता है
कैसे करें:
- सुबह खाली पेट 5-10 मिनट अभ्यास करें।
- अभ्यास को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
धनुरासन
लिवर को सीधा मसाज देता है।
फायदा
- लिवर की कार्यक्षमता बेहतर
- पेट की चर्बी कम
कैसे करें?
- पेट के बल लेटकर घुटने मोड़े
- एड़ियों को हाथों से पकड़ें।
- शरीर को धनुष का आकार दें।
भुजंगासन
शुरुआती लोगों के लिए सुरक्षित।
फायदा:
- लिवर एंज़ाइम्स बैलेंस करता है
- पाचन सुधारता है
कैसे करें
- पेट के बल लेट जाएं
- हथेलियां कंधों के नीचे रखें
- सांस लेते हुए छाती ऊपर उठाएं
- 15–20 सेकंड रुकें, फिर सामान्य स्थिति में आएं
पवनमुक्तासन
नाम ही बताता है कि ये गैस और फैट दोनों से राहत देता है।
फायदा
- पेट हल्का रहता है
- लिवर पर दबाव कम
कैसे करें?
- पीठ के बल लेटकर पैर मोड़े
- घुटनों को हाथों से पकड़कर छाती से सटाएं
- सिर उठाकर ठोड़ी घुटने से लगाएं।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।