फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव ने मनाया चार साल के 'खजांची' का जन्मदिन, नोटबंदी से जुड़ी है जन्म की कहानी, तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates Khajanchi's birthday in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर सोमवार को चार साल के बच्चे खजांची का जन्मदिन मनाया और उसे आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।



खजांची का जन्म चार साल पहले तब हुआ जब उसकी मां नोटबंदी की घोषणा के बाद अपने नोट बदलने के लिए लाइन में लगी थीं। अखिलेश यादव ने जानकारी होने पर उनकी पूरी मदद की। तब से हर साल अखिलेश यादव खजांची को अपने पार्टी कार्यालय बुलाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं।

Akhilesh Yadav celebrates Khajanchi's birthday in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए और फैक्ट्रियां बंद हो गईं। देश की अर्थव्यवस्था अब तक इस झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

Akhilesh Yadav celebrates Khajanchi's birthday in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

खजांची के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उसे शुभकामनाएं दी और उसके अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates Khajanchi's birthday in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने खजांची को खिलौने भेंट किए और उसे केक खिलाया। इस मौके पर सपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates Khajanchi's birthday in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

सोमवार को कांग्रेस व बसपा के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed