फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का योगी पर तंज, अच्छा हुआ बजट में सेकुलर हो गई भाजपा

Sat, 17 Feb 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav talks to media over uttar pradesh budget.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह गायों को जेल भेज रही है, अब गोमाता ही भाजपा को सबक सिखाएंगी। अल्पसंख्यकों के लिए बजट प्रावधान पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा हुआ भाजपा बजट में सेकुलर हो गई। हमारे ऊपर तो तुष्टिकरण का आरोप लगाते थे। वे शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर  रहे थे।

akhilesh yadav talks to media over uttar pradesh budget.

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और खुशहाली की बात हो रही है। शुक्रवार को ही कर्ज में डूबा एक किसान पेड़ पर चढ़ गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार के पांच और प्रदेश सरकार के दो बजट पेश हो चुके हैं, अब तो बताना चाहिए कि किसानों के कितने कर्ज माफ हुए। कर्ज माफ हुए हैं तो किसान पेड़ पर क्यों चढ़ रहे हैं?

akhilesh yadav talks to media over uttar pradesh budget.

उन्होंने तंज कसा कि भाजपा सरकार ने पीएनबी को कैशलैस कर दिया। हम तो किसानों से कहेंगे कि वे एक पर्ची लेकर पीएनबी चले जाएं, फिर किसी किसान को पेड़ से उतारने के लिए उसके बेटे को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav talks to media over uttar pradesh budget.

अखिलेश ने एनकाउंटर की आड़ में भाजपा पर भय फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रमोशन के लिए एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमें पिछड़ा बताते हैं, ये अगड़े हैं तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमसे पहले बनवाकर दिखा दें।

विज्ञापन
akhilesh yadav talks to media over uttar pradesh budget.

इन्वेस्टरों के लिए बंद करा दी दुकानें
अखिलेश ने कहा कि पता नहीं यहां कौन सा इन्वेस्टर आएगा जो पुलिस ने सपा दफ्तर के बाहर झंडे, बैनर तक की दुकानें बंद करा दीं। बाटी-चोखा और आइसक्रीम के ठेले नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का कोई खंभा नहीं बचा जहां समिट के प्रचार के लिए होर्डिंग्स न लगाई गई हो। शायद एक्सप्रेस-वे के बहाने ही कुछ इन्वेस्टमेंट हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed