रामनगरी अब तेजी से न सिर्फ आस्था बल्कि पर्यटन का भी प्रधान केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। घरेलू श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या तो आस्था का केंद्र है ही, अब विदेशी श्रद्धालुओं को भी रामनगरी आकर्षित कर रही है। राममंदिर पर सुप्रीम फैसला आने व इसका निर्माण शुरू होने के बाद तो रामनगरी धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में तब्दील हो चुकी है। प्रमुख पर्व-त्योहारों व उत्सवों पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं तो इनमें विदेेशी भक्तों की संख्या भी कम नहीं होती। रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलना अयोध्या की संपन्नता का भी संकेत है।
धार्मिक पर्यटन का हब बनी अयोध्या: परदेशियों को आकर्षित कर रही बदलती राम की नगरी, दीपोत्सव बना ब्रांड
2014 से 2019 के बीच रामनगरी में तेजी से घरेलू व विदेशी पर्यटक बढ़े। आज दीपोत्सव ब्रांड बन चुका है। 2014 से 2019 के बीच अयोध्या में पर्यटकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर निर्माण ने बढ़ाया आकर्षण
नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद शुरू हुए राममंदिर निर्माण के चलते भक्तों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या तो पहले से तीन गुना बढ़ गई है। वहीं योगी सरकार द्वारा परंपरागत पर्व-त्योहारों को भव्यता प्रदान करने के क्रम में दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में की गई जो हर वर्ष भव्यता के नए आयाम स्थापित करता गया। आज दीपोत्सव ब्रांड बन चुका है। 2014 से 2019 के बीच अयोध्या में पर्यटकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी। 2019 में सर्वाधिक 2,01,49,392 पर्यटक अयोध्या पहुंचे जिनमें 2,01,22,436 घरेलू व 26,956 विदेशी पर्यटक शामिल रहे।
विदेशियों में अयोध्या पर शोध करने की भी रुचि
टूर गाइड अभिषेक सावंत बताते हैं कि विदेशियों में अयोध्या पर शोध करने की भी रुचि दिखती है। जर्मनी में पढ़ाई कर रहीं एलिस जो इतिहासकार हैं, विगत दिनों अयोध्या पहुंची थीं। सावंत ने बताया कि अयोध्या आकर एलिस अभिभूत दिखीं। एलिस ने कहा कि ‘अयोध्या इज ए हॉली सिटी, सो पीसफुल...’। उन्होंने रामलला सहित अयोध्या के कई स्थानों का भ्रमण किया और यहां की परंपरा व संस्कृति आदि के बारे में स्थानीय साधु-संतों और विद्वानों से जानकारी ली। बताया कि एलिस अयोध्या की यात्रा पर एक किताब भी लिखेंगी।
2014 -- 14361499 -- 16848
2015 -- 15432558 -- 19077
2016 -- 15482456 -- 20979
2017 -- 17549633 -- 23926
2018 -- 19217570 -- 27043
2019 -- 20122436 -- 26956
2020 -- 5181882 -- 2188
2021 -- 15460151 -- 31
अयोध्या के सहायक पर्यटन अधिकारी विकास रंजन का कहना है कि रामनगरी अब पर्यटन का हब बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना संक्रमण सामान्य होते ही अयोध्या में तेजी से पर्यटक बढ़ रहे हैं। पिछले चार महीनों में कई लाख घरेलू भक्त तो सैकड़ों की संख्या में विदेशी भक्त भी अयोध्या आए। अयोध्या विदेशी भक्तों को तेजी से आकर्षित कर रही है। तेजी से विकसित हो रही अयोध्या में पर्यटन की संभावनाओं को भी पंख लग रहे हैं।