{"_id":"5dc53d2c8ebc3e5b2c1d3243","slug":"ayodhya-dispute-security-tightened-40-company-sent-additional-paramilitary-force-rpf-leave-canceled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सील हो रहीं गलियां-सड़कें, 40 कंपनी अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजा, आरपीएफ की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सील हो रहीं गलियां-सड़कें, 40 कंपनी अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजा, आरपीएफ की छुट्टी रद्द
Fri, 08 Nov 2019 03:32 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या विवाद पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल के 4,000 जवानों को ऐहतियातन उत्तर प्रदेश भेजा गया है। दूसरी ओर, आरपीएफ ने भी अपने सभी कर्मियों की छुट्टी रद कर 78 महत्वपूर्ण स्टेशनों की सुरक्षा-व्यवस्था का अलर्ट जारी किया है।
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों को भेजे सामान्य परामर्श (अलर्ट) में कहा है कि वे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बनने दें। सुरक्षा-व्यवस्था बनाने में यूपी सरकार की मदद के लिए 40 कंपनी अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजे गए हैं। इनकी तैनाती खासतौर अयोध्या सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर की जाएगी। गौरतलब है कि सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले का फैसला उससे पहले आने की संभावना है।
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी, सील हो रहीं गलियां-सड़कें
फैसले को लेकर अयोध्या में भी सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। बृहस्पतिवार को अतिसंवेदनशील विवादित परिसर के पीछे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की सड़कें-गलियां बल्लियों से सील कर दी गईं। यहां से पैदल भी सड़क पर आने का रास्ता नहीं छोड़ा गया है। घरों में कैद होने को मजबूर दोनों समुदाय के लोगों में अनहोनी की आशंकाएं बढ़ रही हैं। वे अब बड़े-बुजुर्ग व बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ खाने-पीने व जरूरत के सामान जुटाने को प्राथमिकता देने लगे हैं। हर चेकपोस्ट-बैरियर पर सघन तलाशी की जा रही है।
फैसले को लेकर अयोध्या में भी सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। बृहस्पतिवार को अतिसंवेदनशील विवादित परिसर के पीछे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की सड़कें-गलियां बल्लियों से सील कर दी गईं। यहां से पैदल भी सड़क पर आने का रास्ता नहीं छोड़ा गया है। घरों में कैद होने को मजबूर दोनों समुदाय के लोगों में अनहोनी की आशंकाएं बढ़ रही हैं। वे अब बड़े-बुजुर्ग व बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ खाने-पीने व जरूरत के सामान जुटाने को प्राथमिकता देने लगे हैं। हर चेकपोस्ट-बैरियर पर सघन तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होते ही बृहस्पतिवार से प्रशासन ने फैसले के लिए अयोध्या की तैयारी पर काम तेज कर दिया। सुबह से ही नजारा बदला-बदला सा था। हर चेकपोस्ट-बैरियर पर आने-जाने वालों को सघन तलाशी के बाद ही रामनगरी की ओर बढ़ने की इजाजत दी जा रही थी। श्रद्धालुओं, साधु-संतों से लेकर रोज आने-जाने स्थानीय लोगों-व्यापारियों के बैग-झोले खंगाले गए। मोबाइल के चार्जर तक रखवा लिए गए। फैजाबाद के बेनीगंज में बैरियर लगा दिया गया। पहले कभी पंचकोसी परिक्रमा में यहां से कोई रोक-टोक नहीं होती थी।
विज्ञापन
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
यहां से ट्यूशन जाने वाले बच्चों, दुकानदारों-कारोबारियों की बाइकें-साइकिलें तक अंदर जाने से रोक दी गईं। तमाम लोग वापस घर लौटने को मजबूर थे। बीवी-बच्चों के साथ अवध विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कोरी भी परेशान लोगों में शामिल थे। बोले-ऐसी रोक-टोक पहले नहीं थी, लगता है फैसला आने वाला है।