फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी का आलम, जहां सबसे ज्यादा अपराध वहां से पुलिसकर्मी गायब, तस्वीरें

Fri, 08 Nov 2019 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
You can see in pictures how the lucknow police is patrolling

राजधानी लखनऊ के सबसे ज्यादा अपराध प्रभावित ट्रांस गोमती इलाके में रातों को पुलिस नजर नहीं आती। सोमवार रात महानगर के चहल-पहल वाले बादशाहनगर में कार बाजार से आठ लग्जरी कारें चोरी करने की घटना के बाद ‘अमर उजाला’ के छायाकार कुलदीप ने ट्रांस गोमती के प्रमुख इलाकों में पुलिस की गतिविधियों का जायजा लिया तो यही तस्वीर सामने आई।



रात ठीक 12.30 बजे समतामूलक चौराहा पर पुलिसकर्मी नदारद दिखे। चौराहा से फन मॉल जाते वक्त सड़क किनारे खड़ी होने वाली यूपी 100 सेवा की पीआरवी भी आसपास नजर नहीं आई। रात 12.45 बजे फन मॉल चौकी पर भी ताला लटका मिला। वहीं, महानगर में निशातगंज फ्लाईओवर के नीचे स्थित गोपालपुरवा पुलिस सहायता केंद्र पर ताला लटका हुआ था।

यही स्थिति गोल मार्केट चौकी की मिली। यहां चीता मोबाइल लावारिस खड़ी थीं। चौकी के भीतर या आसपास कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा था। रात सवा बजे अलीगंज पुरनिया चौकी पर ताला लटका हुआ था। ऐसे ही मड़ियांव के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित पुलिस सहायता केंद्र और राम राम बैंक पुलिस चौकी पर रात 1.45 बजे ताला लटका पाया गया।

You can see in pictures how the lucknow police is patrolling
- फोटो : अमर उजाला
रात 12:30 बजे समतामूलक चौराहा स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी नदारद दिखे।
You can see in pictures how the lucknow police is patrolling
- फोटो : अमर उजाला
रात 12:45 बजे फनमॉल चौकी पर भी ताला लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can see in pictures how the lucknow police is patrolling
- फोटो : अमर उजाला
महानगर में निशातगंज फ्लाईओवर के नीचे स्थित गोपालपुरवा पुलिस सहायता केंद्र पर ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन
You can see in pictures how the lucknow police is patrolling
- फोटो : अमर उजाला
गोल मार्केट चौकी पर भी लटका हुआ था। चौकी के आसपास कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यहां चीता मोबाइल लावारिस खड़ी हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed