सब्सक्राइब करें

लखनऊ में उमड़े कॉकरोच: पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, धरने पर बैठे अभिजीत दीपके

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 12 Jun 2026 02:11 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
'Cockroach Janata Party' protest in Lucknow
लखनऊ में प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए नीट पेपरलीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल व आरएएफ की टीमों की तैनाती की गई थी। लखनऊ आगमन पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत जब ईको गार्डेन में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे तो भीड़ में फंस गए। हालांकि, कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों से मिले और उन्हें संबोधित किया और फिर धरने पर बैठ गए।

इसके पहले सीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर और पुणे में प्रदर्शन किया। लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होगा। 

'Cockroach Janata Party' protest in Lucknow
protest - फोटो : amar ujala

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पहुंचे। इस दौरान वो भीड़ में भी फंस गए। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन को संबोधित किया और कहा कि सरकार को शिक्षामंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।

'Cockroach Janata Party' protest in Lucknow
- फोटो : amar ujala

युवा-आधारित आंदोलन का यह प्रदर्शन दिल्ली से शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जो राज्य की राजधानी में इको गार्डन में आयोजित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Cockroach Janata Party' protest in Lucknow
protest - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राज्य में अलग-अलग परीक्षाओं में सामने आई अनियमितता का मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन
'Cockroach Janata Party' protest in Lucknow
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed